काला धन, जर्मनी व स्विट्‍जरलैंड करेंगे मदद

Webdunia
रविवार, 6 फ़रवरी 2011 (23:22 IST)
जर्मनी तथा स्विट्‍जरलैंड ने उनके यहाँ जमा काले धन का पता लगाने में भारत सरकार को पूरी मदद देने का वादा किया है, लेकिन वह चाहते हैं कि उनके गोपनीयता कानून का कड़ाई से पालन हो जिसके तहत भारत सरकार नामों को सार्वजनिक नहीं कर सकती है।

जर्मन सरकार के अधिकारियों ने बर्लिन से बताया कि जर्मनी इस बारे में और नामों की जानकारी बाँटने को तैयार है। जर्मनी ने पिछले साल लीकटेंस्टाइन स्थित एलजीटी बैंक में गोपनीय खाते रखने वाले लोगों के नाम भारत सरकार को बताए थे।

जर्मनी के वित्त मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि देश का फेडरल ब्यूरो ऑफ टेक्सास समय-समय पर प्रासंगिक जानकारी सम्बद्ध देशों को उपलब्ध कराता रहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता और यह केवल सम्बद्ध अधिकारियों के इस्तेमाल के लिए होती है।

स्विट्‍जलैंड के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कहा कि इस मामले में दी गई जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता और इसे गोपनीय माना जाएगा।

स्विट्‍जरलैंड वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता ने बर्न से कहा कि दोनों देशों में संशोधित कर संधि लागू होने के बाद ऐसी सूचनाएँ भारत के साथ बाँटी जा सकेंगी, लेकिन भारत सरकार इसे केवल सम्बद्ध कार्यालयों व अदालतों को ही उपलब्ध करा सकेगी। (भाषा)

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा