गंभीर खतरों से जूझ रहा है पाक-हिलेरी

Webdunia
शुक्रवार, 6 मार्च 2009 (21:03 IST)
अमेरिका ने लाहौर हमलों को मुंबई हमले की बहुत भयावह प्रतिकृति करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान बहुत ही गंभीर आंतरिक खतरों से जूझ रहा है।

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान का यह आकलन किया। उनके इस आकलन से ब्रिटेन ने भी सहमति जताई।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड मिलीबैंड ने हिलेरी के आकलन से इत्तेफाक जताते हुए कहा कि पाकिस्तान अपने आंतरिक दुश्मनों से घातक खतरे का सामना कर रहा है और वहाँ सुरक्षा बदतर होती जा रही है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान को एक एकल सामरिक चिंता के रूप में देखा जाना चाहिए।

हिलेरी ने नाटो बैठक को संबोधित करते हुए कहा हमें इसे अवश्य ही मान्यता देना चाहिए कि दुनिया का एक नन्हा सा कोना-पाकिस्तान की सीमा-उन उग्रवादियों के लिए शक्ति केन्द्र बना हुआ है जिन्होंने 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमले,मैड्रिड और लंदन पर बम हमले, पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या और मुंबई में हाल के नरसंहार की साजिश रची थी।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने आगाह किया वे इस क्षण इसी तरह के हमलों की साजिश रच रहे हैं। हिलेरी ने कहा कि यह साफ है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच का सरहदी इलाका ढेर सारी आतंकवादी गतिविधियों का वास्तविक स्थल बना हुआ है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा मैं मानती हूँ कि दोनों देश (पाकिस्तान और अफगानिस्तान) यह बात जानते हैं कि उनके खतरे साझे हैं और यहाँ तक कि उनके दुश्मन भी साझे हैं।

हिलेरी ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान में खतरों से निबटने के लिए क्षेत्रीय रुख अपनाए जाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अमेरिका सरकार तथा नाटो के अंदर बेहतर समन्वय होना जरूरी है।

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया