चीन के एतराज पर प्रदर्शनी से ममी हटी

Webdunia
गुरुवार, 3 फ़रवरी 2011 (12:51 IST)
यहाँ एक संग्रहालय में बहुप्रतीक्षित प्रदर्शनी शुरू होने से कुछ ही दिन पूर्व चीन के एतराज जताने पर प्रदर्शनी से दो ममी तथा कुछ अन्य ऐतिहासिक वस्तुओं को हटा लिया गया है।

संग्रहालय के अनुसार, सभी ऐतिहासिक वस्तुएँ ‘सीक्रेट ऑफ सिल्क रोड’ का हिस्सा थीं। फिलाडेलफिया के ‘यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिलेवेनिया म्यूजियम ऑफ कार्डियोलॉजी एण्ड एंथ्रोपोलॉजी’ में होने वाली यह प्रदर्शनी शनिवार को शुरू होनी है। प्रदर्शनी में दिखाई जाने वाली सभी चीजें कैलिफोर्निया और टैक्सास के संग्रहालयों से बगैर किसी परेशानी के पहले ही पहुँच गई हैं।

पेन संग्रहालय के प्रवक्ता पाम कोस्ती ने कहा कि वह इस बयान से ज्यादा और कोई जानकारी नहीं दे सकतीं की चीनी अधिकारियों ने इन चीजों को प्रदर्शित नहीं करने के लिए अनुरोध किया है।

चीन में नए साल की छुट्टी होने के कारण चीनी अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाय ा। प् रदर्शनी का मुख्य आकर्षण पश्चिमी चीन से मिली एक करीब 4000 वर्ष पुरानी संरक्षित ममी थी। ममी के बाल और पलकें अभी तक सलामत हैं। इसके अलावा एक छोटे बच्चे की ममी भी शामिल है जिस पर एक रंगबिरंगा कफन लपेटा हुआ है। इनके साथ ही प्रदर्शनी में चीन की 100 ऐतिहासिक चीजों को प्रदर्शित किया जाना है। (भाषा)
Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग आज, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फैसला

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान