चीन दौरे के बाद राष्ट्रपति स्वदेश रवाना

Webdunia
सोमवार, 31 मई 2010 (19:18 IST)
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल चीन की अपनी छह दिवसीय यात्रा संपन्न कर आज स्वदेश रवाना हो गयीं। उनकी इस यात्रा को किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की सर्वाधिक महत्वपूर्ण यात्रा के रूप में देखा जा रहा है।

पाटिल पूर्वी महानगर शंघाई से भारत के लिए रवाना हो गयीं जहाँ उन्होंने आज जेड बौद्ध मंदिर का दौरा किया और मंदिर को भगवान बुद्ध की एक प्रतिमा भेंट की।

भारत रवाना होने से पूर्व उन्होंने भारतीय तथा चीनी कारोबारियों की एक बैठक को भी संबोधित किया।

26 मई को यहाँ पहुँची पाटिल ने राष्ट्रपति हू जिनताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ सहित लगभग सभी शीर्ष चीनी नेताओं से मुलाकात की।

इन मुलाकातों के दौरान चीनी नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी सदस्यता तथा अस्थायी सदस्य के रूप में चुने जाने के भारत के दावे के प्रति प्रतिभा पाटिल के समक्ष चीन के समर्थन का आश्वासन दिया।

भारतीय पक्ष इसे राष्ट्रपति की यात्रा के प्रमुख सकारात्मक नतीजे के रूप में देख रहा है। पिछले एक दशक में किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की यह पहली यात्रा है। चीनी नेताओं के साथ मुलाकात में प्रतिभा पाटिल ने दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलन का मुद्दा भी उठाया जिस पर चीन ने आश्वासन दिया कि वह ‘गंभीरता’ से भारत की चिंताओं का समाधान निकालेगा।

चाइनीज पीपुल्स पोलिटिकल कंसलटेटिव काँफ्रेंस के अध्यक्ष जिया क्विंगलिंग के साथ मुलाकात में तिब्बत का मुद्दा भी उठा।

पाटिल ने भारत के इस दृष्टिकोण को दोहराया कि तिब्बत चीन का हिस्सा है और भारत अपनी धरती का इस्तेमाल चीन विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं होने देगा। उनकी इस यात्रा को चीन के सरकारी टेलीविजन तथा प्रिंट मीडिया ने काफी तव्वजो दी।(भाषा)

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

kanchenjunga express train accident : सुबह से ही खराब था ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम, कंचनजंघा एक्सप्रेस दुर्घटना मामले में बड़ा खुलासा

Delhi Airport में पावर ब्लैक आउट, मची अफरा-तफरी, यात्री परेशान

वायनाड सीट छोड़ने पर बोले राहुल गांधी- मुश्किलभरा फैसला, प्रियंका ने कहा- कमी महसूस नहीं होने दूंगी

दिल्ली की हवा को कैसे करें स्वच्छ, पर्यावरणविद सुनीता नारायण ने बताया प्लान

Kangchenjunga Express Accident : रेल दुर्घटना पर रेलवे बोर्ड ने कहा- ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली युक्त नहीं था मार्ग