चीन में मूसलधार बारिश से 53 मरे, कई लापता

Webdunia
शनिवार, 18 मई 2013 (14:25 IST)
FILE
बीजिंग। चीन के दक्षिणी हिस्से में हुई मूसलधार बारिश के कारण कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई है और कई लापता हैं।

सरकारी चैनल सीसीटीवी के अनुसार बारिश में 53 लोगों की मौत हो गई है और कई लापता बताए गए हैं। इससे पहले समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी थी कि बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है और कुछ स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।

गुआंगदोंग और जियांगसी प्रांतों में बारिश का सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है। गुआंगदोंग की कई नदियों में जलस्तर खतरनाक स्थिति से ऊपर तक चला गया है जिससे बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

बारिश के कारण 6.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 2675 मकान ध्वस्त हो गए हैं। (भाषा)
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान