दिल के लिए खतरनाक है ओवरटाइम

Webdunia
बुधवार, 12 मई 2010 (19:42 IST)
हर रोज चार से पाँच घंटे तक ओवरटाइम करने वाले लोगों को दिल का दौरा पड़ने का जोखिम सामान्य लोगों की अपेक्षा बढ़ जाता है।

इस प्रकार अपने नए शोध से वैज्ञानिकों ने पेशेवर और निजी जीवन के बीच संतुलन पर जोर दिया है। वैज्ञानिकों ने छह हजार से अधिक ब्रिटिश नौकरशाहों पर अपना अध्ययन किया, जिन्हें दिन में 10 या उससे अधिक घंटे तक काम करने की आदत थी। इन्हें दिल का दौरा पड़ने से मौत होने का खतरा 60 फीसदी से अधिक बढ़ गया। इस जोखिम के कारण उन्हे गैर जानलेवा दिल का दौरा भी पड़ा।

बीबीसी ने खबर दी है कि धूम्रपान, अधिक वजन या कोलेस्ट्राल जैसे दिल के दौरे के जोखिम के ज्ञात कारणों से इन नतीजों के निष्कर्ष निकाले गए।

12 वर्षों के अध्ययन के बाद फिनलैंड के हेलसिंकी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ आक्यूपेशनल हेल्थ के वैज्ञानिकों ने यह निष्कर्ष निकाला। दिल की बीमारी के कारण मृत्यु के 369 मामले पाए गए। इन लोगों को दिल का दौरा पड़ा था अथवा एंजाइना हुआ था।

यह निष्कर्ष ऑनलाइन यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इनमें से कई मामले दिल की बीमारी और ओवरटाइम से जुड़े हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि इसके कई सारे स्पष्टीकरण हो सकते हैं। (भाषा)
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

बिभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया यह आरोप...

वैवाहिक बलात्कार : नए कानून को लेकर याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

चेन्नई नगर निगम ने होर्डिंग हटाने का दिया आदेश, मुंबई की घटना के बाद उठाया कदम