नेहरू, गांधी से प्रभावित 'सू ची'

Webdunia
सोमवार, 24 सितम्बर 2012 (23:01 IST)
FILE
म्‍यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची भारत के महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरु से अत्यधिक प्रभावित हैं। उन्होंने अमेरिकी छात्रों को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रचनाओं को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि गांधी और जवाहर लाल नेहरू ने उन्हें सबसे अधिक प्रभावित किया।

सू ची ने कहा कि गांधी, नागरिक अधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग और उनके पिता एवं 'राजनीतिक गुरु' आंग सान सिद्धांतवादी व्यक्ति थे तथा जब देश के सैन्य शासकों ने उन्हें नजरबंद कर दिया था, तब वह स्वयं को अनुशासित रखने के लिए उनकी रचनाओं को पढ़ती थीं।

नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित 67-वर्षीय सू ची ने शनिवार को कोलंबिया यूनिवर्सिटी के सभागार में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी की रचनाओं ने उन्हें बहुत अधिक प्रेरित किया है। उन्होंने छात्रों से उनकी रचनाएं पढ़ने का आग्रह किया।

यह पूछे जाने पर कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए आगे बढ़ने के दौरान उन्हें अनुशासित रखने में उन पर सबसे अधिक किसका प्रभाव रहा है, सू ची ने कहा, गांधी का व्यक्तित्व वास्तव में अद्भुत है। मेरा मानना है कि आप सभी को उनकी रचनाएं पढ़नी चाहिए। आप उन्हें जितना अधिक पढ़ेंगे, आप उतने अधिक प्रभावित होंगे कि वह कौन थे और वह क्या थे। (एजेंसी)

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

आरक्षण को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, INDIA ब्लॉक की सरकार बनी तो उठाएंगे यह कदम

मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से 12 लोगों की मौत

Pune porshe accident : क्यों उठे NCP विधायक सुनील टिंगरे पर सवाल?

संदेशखाली मामले में शाहजहां शेख के खिलाफ चार्जशीट

केरल में प्री मानसून बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कोच्चि की सड़कें जलमग्न