पेनेटा की टिप्पणी से पाक नाराज

Webdunia
शुक्रवार, 8 जून 2012 (15:49 IST)
FILE
पाकिस्तान ने अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा की ओर से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इस्लामाबाद को लेकर सवाल खड़ा किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके बयान से दोनों देशों के बीच रिश्तों में और तल्खी आएगी।

वॉशिंगटन में पाकिस्तानी राजदूत शेरी रहमान ने कहा कि पेनेटा की टिप्पणी से द्विपक्षीय मतभेदों को दूर करने की संभावना कम होगी।

शेरी ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ सदस्य की ओर से इस तरह के सार्वजनिक बयान को पाकिस्तान में बहुत गंभीरता से लिया गया है। इससे उस वक्त द्विपक्षीय मतभेदों को दूर करने के दायरे में कमी आएगी, जब दोनों मुल्कों के बीच बातचीत का निर्णायक दौर चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे संबंधों को सुधारने की पूरी प्रक्रिया में ऐसा मोड़ आएगा, जिससे गतिरोध खत्म करने के प्रयास में लगे लोगों के पास मामूली मौका बचेगा।

पनेटा ने काबुल में कहा था कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तानी इलाकों में आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाह के मुद्दे पर पाकिस्तान को लेकर अमेरिका अपना धैर्य खो रहा है। नई दिल्ली में उन्होंने कहा था कि आतंकवाद से निपटने को लेकर पाकिस्तान को अभी अधिक करने की जरूरत है। उनके इस बयान से पाकिस्तानी सरकार को आपत्ति है।

पनेटा के बयान से जुड़ा यह पूरा प्रकरण उस वक्त सामने आया है, जब दोनों देश अफगानिस्तान में नाटो के आपूर्ति मार्ग को खोलने के मुद्दे पर निर्णायक बातचीत करने वाले हैं।

बीते साल नवंबर में नाटो के हवाई हमले में अपने 24 सैनिकों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान की सरकार ने नाटो के आपूर्ति मार्ग को बंद कर दिया था। इस मुद्दे को लेकर बीते कई महीनों से गतिरोध बना हुआ है। (भाषा)

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को मारी टक्कर, 15 की मौत, 60 घायल

लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार पर बोले विवेक तनखा, पार्टी को नई लीडरशिप की जरूरत

हर सेकंड तहस-नहस हो रही पृथ्वी, इसे बर्बाद करना बन्द कीजिए : यूएन प्रमुख

कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा पॉक्सो मामले में CID के समक्ष हुए पेश

तीसरी बार PM बनने के बाद कल वाराणसी में मोदी, किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित