पेले के बेटे को 33 साल की सजा

Webdunia
रविवार, 1 जून 2014 (12:12 IST)
FILE
साओ पाउलो। ब्राजील की अदालत ने महान फुटबॉलर पेले के बेटे एडिन्हो को नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए धनशोधन करने के लिए 33 साल जेल की सजा सुनाई है। मीडिया रिपोर्टों से इसकी जानकारी मिली है।

एडसन चोलबी नासिमेंटो, वे एडिन्हो के नाम से मशहूर हैं, ने हालांकि इस मामले के आरोपों से इंकार किया है, जो 2005 से चल रहा है। सीबीएन रेडियो और न्यूज वेबसाइट ‘जी एक’ के अनुसार लंबित अपील तक वे जेल नहीं जाएंगे।

साओ पाउलो में शनिवार को प्राइया ग्रांडे क्रिमिनल कोर्ट ने 3 अन्य अभियुक्तों को 33 साल की सजा सुनाई है और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई में मिली संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है जिसमें 100 कारें भी शामिल हैं।

एडिन्हो (33) पर रोनाल्डो ‘नालडिन्हो’ दुआर्ते बारसोट्टी की अगुवाई वाले ड्रग गुट के साथ रिश्ते होने का आरोप है। हालांकि उसने इस गुट से नशीले पदार्थ खरीदने की बात स्वीकार की है, लेकिन उसके लिए काम करने से इंकार किया है।

एडिन्हो 1990 के दशक में क्लब सांतोस के लिए खेलते थे, जहां से खेलते हुए उनके पिता मशहूर हुए थे।

सर्वकालिक महान फुटबॉलर पेले (एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो) के 7 बच्चे हैं। उन्होंने ब्राजील के साथ 1958, 1962 और 1970 में 3 विश्व कप जीते हैं। (भाषा)

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

48 वोट से जीत मामले में बढ़ा विवाद, EVM पर सियासी संग्राम, क्या बोले CM एकनाथ शिंदे

संसद के भीतर मूर्तियों के स्थानांतरण को लेकर भड़की कांग्रेस, बताया एकतरफा फैसला

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

रूस के साथ भारत ने निभाई दोस्ती, शांति शिखर सम्मेलन में यूक्रेन संबंधी बयान से खुद को किया अलग

कश्मीर में आतंक पर कड़े एक्शन की तैयारी, अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग बताया क्या है प्लान