बहामास में शार्क के शिकार पर प्रतिबंध

Webdunia
बुधवार, 6 जुलाई 2011 (10:24 IST)
बहामास में शार्क के शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस विशाल समुद्री जीव के संरक्षण की दिशा में कदम उठाने वाला यह हालिया देश है। चीनी भोजन में शार्क के पंखों की भारी मांग के कारण यह जीव खतरे में है।

अटलांटिक सागर द्वीप समूह का कहना है कि वह अपनी 630,000 वर्ग किलोमीटर की जलीय सीमा में शार्क के व्यावसायिक शिकार के साथ ही इससे (शार्क से) संबंधित उत्पादों के आयात या निर्यात प्रतिबंध लगा रहा है।

देश के संसाधनों का प्रबंधन देखने वाले बहामास नेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष नील मैककीने ने कहा कि लोग कहते हैं, ‘हम शार्क की रक्षा क्यों कर रहे हैं। वे सिर्फ लोगों और दूसरी मछलियों को खाती हैं।’ लेकिन वास्तव में इसकी तुलना में शार्क के बारे में कई चीजें हैं।

पर्यावरण संतुलन में शार्क के अहम योगदान की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि यदि हम उन्हें विलुप्त होने से बचाना चाहते हैं तो उन्हें संरक्षण की सख्त जरूरत है। (भाषा)
Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा