मतदान से पहले ही डाला ओबामा ने वोट

Webdunia
शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2012 (10:16 IST)
FILE
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव छह नवंबर को होने हैं, लेकिन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को ही मतदान कर दिया। वे चुनाव से पहले मतदान करने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बन गए हैं।

अपने व्यस्त प्रचार अभियान के बीच ओबामा वर्जीनिया के रिचमंड से शिकागो के मार्टिन लूथर किंग सामुदायिक केंद्र पहुंचे और मतदान किया।

मतदान केंद्र पर पहुंचकर ओबामा ने सबका अभिवादन किया और कहा कि पहले मतदान करना काफी रोचक है। उन्होंने मतदान कर्मियों से हाथ मिलाया और उन्हें फार्म थमाया।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है जब कोई राष्ट्रपति पहले मतदान कर रहा है। यह काफी रोमांचक है। इसके बाद एक महिला मतदान कर्मी ने ओबामा से उनकी पहचान के लिए उनका ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। अपनी जेब से लाइसेंस निकालते वक्त ओबामा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उनके बालों का रंग बदल गया है।

उन्हें मतदान स्थल पर लाया गया जहां उन्होंने तीन से चार मिनट में अपना वोट डाल दिया। एक मतदान कर्मी ने ओबामा की वोट डालने की प्रक्रिया में मदद की। इसी बीच एक मतदान कर्मी का फोन बज उठा और उसे शर्मिंदगी उठानी पड़ी।
ओबामा ने मजाकिया लहजे में ही मतदान कर्मी से पूछा कि क्या यह तुम्हारी पत्नी का फोन है? तभी एक महिला की ओर इशारा करते हुए मतदान कर्मी ने बताया कि उसकी पत्नी वह है।

मतदान स्थल पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस मजेदार घटना को कैमरे में कैद कर लिया। मतदान पूरा होने के बाद ओबामा ने कहा कि मैंने वोट डाल दिया? मतदान कर्मी ने कहा, 'जी हां।' ओबामा ने इस मौके पर सभी मतदान कर्मियों के साथ तस्वीर खिंचाने के बारे में पूछा।

ओबामा ने कहा कि वह कैमरों के सामने कानून नहीं तोड़ना चाहते पर एक मतदान कर्मी ने बताया कि वह तस्वीर खिंचा सकते हैं। इसके बाद तस्वीरें खींचीं गईं। (भाषा)

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

48 वोट से जीत मामले में बढ़ा विवाद, EVM पर सियासी संग्राम, क्या बोले CM एकनाथ शिंदे

संसद के भीतर मूर्तियों के स्थानांतरण को लेकर भड़की कांग्रेस, बताया एकतरफा फैसला

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

रूस के साथ भारत ने निभाई दोस्ती, शांति शिखर सम्मेलन में यूक्रेन संबंधी बयान से खुद को किया अलग

कश्मीर में आतंक पर कड़े एक्शन की तैयारी, अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग बताया क्या है प्लान