मनमोहन यात्रा की तैयारियों में जुटा अमेरिका

Webdunia
गुरुवार, 17 सितम्बर 2009 (15:54 IST)
भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नवंबर में होने वाली अमेरिका यात्रा के पूर्व ओबामा प्रशासन भारत से वार्ता की तैयारियों में जुट गया है।

दोनों देशों के बीच होने वाली ‘रणनीतिक वार्ता’ के अहम बिंदुओं पर विमर्श करने के लिए कल हुई बैठक में विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भी शामिल हुईं।

विदेश मंत्रालय के फॉगी बॉटम मुख्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के राजनीतिक मामलों के उपमंत्री बिल बर्न्‍स ने की।

बैठक के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इयान कैली ने कहा‘विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भी बैठक में शामिल हुईं। बैठक में भारत के साथ होने वाली हमारी वार्ता पर विमर्श हुआ। हमारा ध्यान अब पूरी तरह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बात करने की ओर है।’

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान राजनीतिक, आर्थिक, पर्यावरण और व्यापार संबंधी मुद्दों पर बात होगी।

इस सप्ताह की शुरूआत में अमेरिका में भारतीय राजदूत मीरा शंकर ने कहा था कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 24 नवंबर को होने वाली अमेरिका यात्रा बताती है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मीरा ने कहा था ‘24 नवंबर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राष्ट्रपति ओबामा के पहले भारतीय राजकीय अतिथि होंगे, इसे हम मित्रता बढ़ाने की राष्ट्रपति ओबामा की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के रूप में देख रहे हैं।’

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा