सेक्स का संबंध 'अनामिका' से

Webdunia
मंगलवार, 6 सितम्बर 2011 (14:13 IST)
कोई महिला यदि किसी पुरुष को लेकर वास्तव में गंभीर है तो उसे उसकी अनामिका अंगुली की जांच करनी चाहिए क्योंकि हाल के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि पुरुषों की अनामिका अंगुली की लंबाई का संबंध उनकी कामेच्छा से होता है।

पूर्व में अनामिका अंगुली को शुक्राणुओं की संख्या, आक्रामक व्यवहार, यौन अनुकूलन और खेल कौशल से जोड़ा जाता था जबकि ऐसा माना जाता था कि टेस्टोस्टेरोन का उच्च स्तर का संबंध उच्च सेक्स रुचि से है। अब फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने एक अध्ययन में यह पाया है कि व्यक्ति की तर्जनी अंगुली की तुलना में अनामिका अंगुली जितनी अधिक लंबी होगी वह विपरीत लिंग के प्रति उतना अधिक आकर्षित होगा।

डेली मेल की खबर के अनुसार वास्तव में पुरुषों की अनामिका अंगुली की लंबाई शिशु अवस्था के दौरान गर्भ में पुरुष एवं महिला लिंग न्यासर्ग के स्तर से निर्धारित होती है। गर्भावस्था के दौरान शिशु जितना अधिक पुरुष लिंग न्यासर्ग टेस्टोस्टेरोन के सम्पर्क में आएगा उसकी अनामिका अंगुली की लंबाई उतनी अधिक होगी।

डॉ. मार्टिन कोह्न और झेलगुई झेंग की ओर से किए गए इस अध्ययन में पहली बार यह समझाया गया है कि आखिर क्यों पुरुषों की अनामिका अंगुली उनकी तर्जनी अंगुली से लंबी होती है जबकि महिलाओं में मामले में यह बिल्कुल उल्टा होता है। (भाषा)

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप