Hanuman Chalisa

बॉबी जिंदल अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार!

Webdunia
बुधवार, 21 अगस्त 2013 (11:29 IST)
FILE
वाशिंगटन। अमेरिका के लुइसियाना प्रांत के भारतीय मूल के गवर्नर बॉबी जिंदल रिपब्लिकन पार्टी के 2016 के लिए राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। उनके गृह राज्य में रिपब्लिकन पार्टी के आंतरिक चुनाव में 50 प्रतिशत सदस्यों ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है।

जिंदल 2011 में गवर्नर के पद पर दोबारा चार वर्ष के लिए निर्वाचित हुए थे। अब वह गवर्नर के पद पर दोबारा निर्वाचित नहीं हो सकते।

राजनीतिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने वाली वाशिंगटन स्थित समाचार वेबसाइट पालिटिको के अनुसार, पिछले सप्ताह करवाए गए रिपब्लिकन सर्वेक्षण में राज्य में ओबामा को 37 प्रतिशत स्वीकार्यता मिली थी।

सर्वेक्षण में पाया गया कि गरीब लोगों के लिए अमेरिकी सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रम का विरोध करने के जिंदल के फैसले का 55 प्रतिशत लोगों ने समर्थन किया, जबकि 37 प्रतिशत उनके इस फैसले के खिलाफ थे।

लुइसियाना के 62 फीसदी लोगों ने ओबामाकेयर का विरोध किया। 53 फीसदी ने इसका कड़ा विरोध किया और सिर्फ 33 फीसदी ने इस कानून का समर्थन किया। 80 फीसदी रिपब्लिकन चिकित्सीय मदद पर जिंदल की राय का समर्थन करते हैं।

जिंदल की मुख्य परामर्श कंपनी ऑनमैसेजइंक पर 12 अगस्त से 15 अगस्त तक 800 वोटरों के बीच यह सर्वे किया गया। इस जनमत संग्रह का संचालन नेशनल रिपब्लिकन सीनेटोरियल कमेटी के लिए किया गया था। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी