जैन धर्म के सिद्धांत जानिए

Webdunia
किसी भी कार्य की सफलता तीन बातों पर निर्भर होती है- श्रद्धा, ज्ञान और क्रिया। जैन शास्त्रों में इन्हें सम्यक् दर्शन, सम्यक् ज्ञान और सम्यक् चारित्र कहते हैं ।

1. सम्यक् दर्शन- सच्चे देवशास्त्र-गुरु पर श्रद्धा करना- सम्यक् दर्शन कहलाता है।

सम्यक् दृष्टि वाले मनुष्य पृथ्वी और परलोक के भय, रोक-भय, मरण-भय, चौरासी योनियों के भय, सांसारिक मान-सम्मान आदि के भय से मुक्त होते हैं।


WD


2. सम्यक् ज्ञान- सच्चे ज्ञान को सम्यक् ज्ञान कहते हैं।
इसके 5 भेद हैं- 1. मतिज्ञान, 2. श्रुतज्ञान, 3. अवधि ज्ञान, 4. मन:पर्याय ज्ञान और 5. कैवल्य ज्ञान।

* इंद्रियों व मन द्वारा जो पदार्थों का बोध होता है, उसे मतिज्ञान कहते हैं।

* मतिज्ञान द्वारा जाने हुए पदार्थों को विशेष रूप से जानना, श्रुतज्ञान कहलाता है।

* द्रव्य, क्षेत्र, काल, भाव की मर्यादा लेकर जो ज्ञानरूपी पदार्थों को जानता है, उस अवधि ज्ञान कहते हैं।

* जो ज्ञान दूसरे के मन के विचारों को जान लेता है, उसे मन:पर्याय ज्ञान कहते हैं।

* जो ज्ञान समस्त द्रव्यों और उनके त्रिकालवर्ती पर्यायों को एकसाथ जानता है, उसे कैवल्य ज्ञान कहते हैं।


FILE

3. सम्यक् चरित्र : चोरी, हिंसा, झूठ, परिग्रह, कुशील- इन पांच पापों के त्याग को सम्यक् चरित्र कहते हैं।
इसके दो भेद हैं- 1. देश चरित्र और 2. सकल ‍चरित्र।

* श्रावकों के व्रतों को देशचरित्र कहते हैं और मुनियों के व्रतों को सकल चरित्र।

* श्रावक (गृहस्थ) पाप न करने की संकल्प करता है किंतु मुनि उसके अनुसार आचरण करते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Calendar 2024 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग मई 2024 में

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे शुभ समाचार और होगा धनलाभ, जानें 19 मई का राशिफल

19 मई 2024 : आपका जन्मदिन

19 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त