शिलालेख

Webdunia
WDWD
संग्रहालय में कुछ जैन शिलालेख भी हैं, जो ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। एक शिलालेख उदयगिरि (जिला विदिशा) गुहा से उपलब्ध हुआ है, जो गुप्त संवत्‌ 106 (सन्‌ 425 ई.) का है। इसमें उल्लेख है कि कुरुदेश के शंकर स्वर्णकार ने कर्मारगण (स्वर्णकार संघ) के हित के लिए गुहा मंदिर में तीर्थंकर पार्श्वनाथ की प्रतिमा का निर्माण कराया।

एक यज्वपाल वंश के असल्लदेव (नरवर) का शिलालेख है, जो विक्रम संवत्‌ 1319 (सन्‌ 1262) का है। इसमें गोपगिरि दुर्ग के माथुर कायस्थ परिवार की वंशावली दी गई है। सर्वप्रथम भुवनपाल का नाम है, जो धार-नरेश भोज का मंत्री था।

उसने जैन तीर्थंकर के मंदिर का निर्माण कराया, नागदेव ने उसमें तीर्थंकर प्रतिमा की प्रतिष्ठा कराई और यह शिलालेख वास्तव्य कायस्थ (श्रीवास्तव) ने लिखा। उपरोक्त स्थापत्य एवं शिल्पकला की भव्यता के कारण गोपाचल कलाक्षेत्र की श्रेणी में अपना एक स्थान रखता है।

Show comments

Chanakya niti : यदि सफलता चाहिए तो दूसरों से छुपाकर रखें ये 6 बातें

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Adi shankaracharya jayanti : क्या आदि शंकराचार्य के कारण भारत में बौद्ध धर्म नहीं पनप पाया?

Lakshmi prapti ke upay: लक्ष्मी प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए, जानिए 5 अचूक उपाय, 5 सावधानियां

Swastik chinh: घर में हल्दी का स्वास्तिक बनाने से मिलते है 11 चमत्कारिक फायदे

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

16 मई 2024 : आपका जन्मदिन

16 मई 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

seeta navami 2024 : जानकी जयंती पर जानें माता सीता की पवित्र जन्म कथा