shiv chalisa

ये हैं विश्वकप के सबसे लंबे क्रिकेटर

Webdunia
शनिवार, 21 फ़रवरी 2015 (18:24 IST)
हमेशा से ही क्रिकेटर्स की कद-काठी को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि क्रिकेटर्स जो कद-काठी में लंबे होते हैं वे प्रतिभा के हिसाब से ज्यादा बढ़िया होते हैं। लेकिन, भारत के क्रिकेटर्स ने इस बात को कई हद तक झुठलाया है।

चाहे आप सचिन तेंदुलकर की बात करें जिनकी लंबाई 5 फीट 5 इंच है या बात करें सुनील गावस्कर की जो उनसे एक इंच लंबे हैं। विश्व के बेहतरीन स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की भी लंबाई मात्र 5फीट 7 इंच ही है वहीं विश्व के महान बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन की लंबाई भी 5 फीट 8 इंच थी।

क्या इसका मतलब है लंबाई का क्रिकेट में बिल्कुल महत्व नहीं है। जरा पुराने जमाने के क्रिकेटर्स जोल गार्नर, इयान बॉथम, टोनी ग्रेग के बारे में सोचिए जो अपनी लंबाई के लिए जाने जाते थे।           
 
अगर इस विश्वकप की बात करें तो ध्यान जाता है पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान पर ,जो अब तक से सबसे लंबे क्रिकेटर हैं। दरअसल यह और बात है कि इरफान अभी महानता की दहलीज से कोसों दूर हैं। 
 
 
पाकिस्तान, मोहम्मद इरफान 7 फीट 1 इंच
 
पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान अब तक के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे लंबे क्रिकेटर हैं। ये गेंदबाजी करने के दौरान अपनी लंबाई का खूब फायदा उठाते हैं और कई बार बल्लेबाज को अपनी उठती हुईं गेंदों से खूब परेशान करते हैं। ये पाकिस्तानी टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। 
 
दक्षिण अफ्रीका के मोर्न मोर्केल 6 फीट 5 इंच 
 
इस दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने अपने समय के सभी सूरमाओं को अपनी तेज गेंदों से छकाया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड के अनुसार वे इस सदी की सबसे बड़ी खोज हैं। वे अपनी तेज रफ्तार के साथ बल्लेबाज को कई बार हक्का बक्का छोड़ देते हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर खेलने के अलावा आईपीएल में भी उन्होंने सबको अपना मुरीद बना रखा है।      
 
वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर 6 फीट 7 इंच
 
हाल ही में ड्वेन ब्रावो की जगह टीम में शामिल किए गए जैसन होल्डर वेस्टइंडीज टीम का विश्वकप 2015 में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले वेस्टइंडीज के इस धाकड़ खिलाड़ी के प्रदर्शन पर सबकी नजरें हैं। 
 
इंग्लैंड स्टीवन फिन 6 फीट 7 इंच
 
इंग्लैंड टीम के फिन की बाउंसर बल्लेबाजों को अक्सर परेशानी में डाल देती हैं। वहीं उनका गेंदबाजी एक्शन भी लाजवाब है जिसकी दम पर वे लंबे समय तक बॉलिंग करना जज्बा रखते हैं। हाल ही में उन्होंने भारत के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में कहर बरपाया था। हालांकि इंग्लैंड अपने ग्रुप के दोनों मैच गंवाकर तालिका में बहुत नीचे है, लेकिन पिन अभी भी कमाल दिखा सकते हैं।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले