पंछी गीत सुनाते

Webdunia
डॉ. ओम जोशी

पंछी गीत सुनाते हैं
नया सबेरा लाते हैं

गौरैया, कोयल, प्रिय तोते।
सहज लगाते नभ में गोते।।
वे इठला इतराते हैं।
नया सबेरा लाते हैं।। पंछी गीत ...

तीतर, बगुले, सारस, मोर।
अतिप्रसन्न आते ही भोर।।
सबका मन बहलाते हैं।
नया सबेरा लाते हैं।। पंछी गीत ...

रवि के पहले विहग जागते।
पर्वत, नदियाँ, ताल लाँघते।।
सारा जगत जगाते हैं।
नया सबेरा लाते हैं।। पंछी गीत ...

' जल्दी उठना' - दे संदेश।
खग रचते गतिमय परिवेश।।
सायं फिर घर आते हैं।
नया सबेरा लाते हैं।। पंछी गीत ...
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

ये है दुनिया में खाने की सबसे शुद्ध चीज, जानिए क्या हैं फायदे

मकर संक्रांति 2025: पतंग उड़ाने से पहले जान लें ये 18 सावधानियां

भीगे हुए बादाम या सूखे बादाम, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

क्या आपको महसूस होती है सूर्यास्त के बाद बेचैनी, हो सकते हैं ये सनसेट एंग्जाइटी के लक्षण

थपथपाएं माथा, सेहत रहेगी दुरुस्त, जानें क्या है सही तरीका

सभी देखें

नवीनतम

महर्षि महेश योगी की जयंती, जानें इस महान शांतिदूत के बारे में

65 की उम्र में भी जवान दिखने के लिए क्या खाती हैं संगीता बिजलानी

पानी में उबालकर पिएं यह पत्ते, पूरे शरीर का हो जाएगा कायाकल्प

Vivekananda Jayanti 2025: स्वामी विवेकानंद जयंती पर क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय युवा दिवस?

ये है दुनिया की पहली कार्बन-न्यूट्रल बेबी आदवी, मात्र 2 साल की उम्र में कैसे किया ये कारनामा