बाल कविता : सूरज दादा परेशान हैं...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
सूरज दादा परेशान हैं, गरमी से राहत पहुंचाएं।
आसमान में जाकर उनको, काला चश्मा पहना आएं।।

यह तो सोचो कड़ी धूप में, नंगे पांव चले आते हैं।
अंगारे से जलते रहते, फिर भी हंसते-मुस्कराते हैं।।

किसी तरह भी पहुंचें उन तक, ठंडा पेय पिलाकर आएं।
सूरज दादा परेशान हैं, गरमी से राहत पहुंचाएं।।

सुबह-सुबह तो ठंडे रहते, पर दोपहर में आग उगलते।
सभी ग्रहों के पितृ पुरुष हैं, जग हित में स्वयं जलते रहते।।

कुछ तो राहत मिल जाएगी, चलो उन्हें नहलाकर आएं।
सूरज दादा परेशान हैं, गरमी से राहत पहुंचाएं।।

दादा के कारण धरती पर, गरमी सर्दी वर्षा आती।
उनकी गरमी से ही बदली, धरती पर पानी बरसाती।।

चलो चलें अंबर में चलकर, उनको एक छाता दे आएं।
सूरज दादा परेशान हैं, गरमी से राहत पहुंचाएं।।

बड़ी भोर से सांझ ढले तक, हर दिन कसकर दौड़ लगाते।
नहीं किसी से व्यथा बताते, पता नहीं कितने थक जाते।।

धरती के सब बच्चे चलकर, क्यों न उनके पैर दबाएं।
सूरज दादा परेशान हैं, गरमी से राहत पहुंचाएं।
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.