फजल की पितृभक्ति

Webdunia
FILE

बगदाद का एक बहुत नामी बादशाह था हारून रशीद। एक बार किसी कारण से वह अपने वजीर पर नाराज हो गया। उसने वजीर और उसके लड़के फजल को जेल में डलवा दिया।

वजीर को ऐसी बीमारी थी कि ठंडा पानी उसे हानि पहुंचाता था। उसे सबेरे हाथ-मुंह धोने के लिए गरम पानी आवश्यक था। लेकिन जेल में गरम पानी कहां से आता। वहां तो कैदियों को ठंडा पानी ही दिया जाता था।

फजल रोज शाम को लोटे में पानी भरकर लालटेन के ऊपर रख दिया करता था। रातभर में लालटेन की गर्मी से पानी गरम हो जाता था। उसी से उसके पिता हाथ-मुंह धोते थे।

FILE
उस जेल का जेलर बड़ा ही निर्दयी था। जब उसको पता लगा कि फजल अपने पिता के लिए लालटेन पर पानी गरम करता है तो उसने लालटेन वहां से हटवा दी। अब फजल के पिता को ठंडा पानी मिलने लगा। उससे उसकी बीमारी बढ़ने लगी। फजल से पिता का कष्ट नहीं देखा गया। उसने एक उपाय किया।

शाम को वह लोटे में पानी भरकर अपने पेट से लोटा लगा लेता था। रातभर उसके शरीर की गरमी से लोटे का पानी कुछ न कुछ गरम हो जाता था। उसी पानी से वह सबेरे अपने पिता के हाथ-मुंह धुलाता था। लेकिन रातभर पानी भरा लोटा पेट से लगाए रहने के कारण फजल सो नहीं सकता था। नींद आने पर लोटे के पानी के गिर जाने का भय था।

जब जेलर को बालक फजल की इस पितृभक्ति का पता लगा तो उसका निर्दय हृदय भी दया से पिघल गया। उसने फजल के पिता को गरम पानी देने की व्यवस्था कर दी।

- सौरभ सुशील जैन

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.