खारिज हो जाएगी आइंस्टीन की थ्योरी

Webdunia
शुक्रवार, 23 सितम्बर 2011 (14:41 IST)
भौतिक विज्ञानियों ने पाया है कि अणु के भीतर छिपे ‘न्यूट्रिनो’ नाम के कुछ कण प्रकाश की गति से भी तेज आगे बढ़ते हैं। यदि वैज्ञानिकों की यह खोज सही साबित होती है तो महानतम वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन की ‘थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी’ खारिज हो जाएगी।

यूरोपीय परमाणु अनुसंधान केंद्र और इटली की एक प्रयोगशाला के संयुक्त प्रयासों से किए गए प्रयोग में पाया गया कि ‘न्यूट्रिनो’ की रफ्तार तीन लाख और छह किलोमीटर प्रतिघंटा है जो प्रकाश की गति से छह किलोमीटर प्रतिघंटा ज्यादा है। जबकि अलबर्ट आइंस्टीन के ‘सापेक्षिकता के सिद्धांत’ के अनुसार कोई भी पदार्थ प्रकाश की गति से तेज नहीं दौड़ सकता।

प्रयोग में शामिल रहे भौतिकी विशेषज्ञ एन्टोनियो इरेडितातो ने कहा कि यह परिणाम बेहद आश्चर्यजनक थे क्योंकि प्रयोग का मकसद सिर्फ न्यट्रिनो की गति मापना था। किसी को भी इस बात का अंदेशा नहीं था कि कुछ खास परिणाम भी हासिल हो सकते हैं।

वैज्ञानिकों ने इन परिणामों की पुष्टि करने के लिये छह महीनों का वक्त लिया और फिर इसकी घोषणा की। अब उनका मानना है कि इन परिणामों से भौतिकी की अवधारणा में थोड़ा बदलाव जरूर आएगा।
न्यूट्रिनो इतने सूक्ष्म कण हैं कि कुछ समय पहले ही यह पता चल पाया कि इनमें भार भी होता है।

फ्रेंच वैज्ञानिक पियरी बिनेट्रॉय ने इन परिणामों को क्रांतिकारी बताते हुये कहा कि यदि लोग इसे स्वीकार करते हैं तो भौतिकी विशेषज्ञों को वापस अपने सिद्धांत दुरुस्त करने होंगे।

वहीं दूसरी ओर प्रयोग में शामिल रहे अलफॉन्स वेबर ने कहा कि इसमें किसी चूक की भी गुजांइश हो सकती है इसलिए वह थोड़ा सतर्क हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Video : मेज पर आने को मजबूर मोदी सरकार, जगजीत सिंह डल्लेवाल के सत्याग्रह की जीत, 58 दिन बाद कैसी है किसान नेता की तबीयत

Pushpak Express Accident : जलगांव ट्रेन हादसे के खौफनाक मंजर की आपबीती, खड़े हो जाएंगे रोंगटे, नेपाली नागरिक के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

लाडकी योजना को लेकर अजित पवार ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- वितरित धनराशि की किसी से वसूली नहीं की जाएगी

दिल्ली कूड़े के ढेर पर, योगी का केजरीवाल से सवाल, क्या मंत्रिमंडल के साथ लगा सकते हैं यमुना में डुबकी

मानसिक दिव्यांग बालगृह में 8 लोगों का स्‍टाफ, फिर क्‍यों झाडू-पोछा और बाथरूम की सफाई कर रहे बच्‍चे, क्‍यों भागा था गुड्डू?

सभी देखें

नवीनतम

गणतंत्र दिवस पर देशभर में शक्ति प्रदर्शन करेंगे किसान : काका सिंह कोटड़ा

भारत का स्वर्ण युग शुरू हो गया है : चंद्रबाबू नायडू

Delhi Assembly Elections 2025 : केजरीवाल ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना, पूछा- UP में कितने घंटे कटती है बिजली

रूसी तेल आयात पर अमेरिकी पाबंदियों का भारतीय तेल आपूर्ति पर दिखने लगा असर

अमानतुल्लाह खान की प्रोफाइल,‍ क्या तीसरी बार ओखला की सीट पर हो पाएंगे आसीन