आर्थिक अपराध रोकेगा धन शोधन विधेयक

वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा

Webdunia
गुरुवार, 29 नवंबर 2012 (18:19 IST)
FILE
धन शोधन निवारण संशोधन विधेयक को आर्थिक अपराध रोकने की दिशा में अहम हथियार करार देते हुए वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि इस कानून को अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप बनाया गया है, जो हमारी एजेंसियों को पेश आ रही दिक्कतों को दूर करने में सहायक होगा।

लोकसभा में गुरुवार को धन शोधन निवारण संशोधन विधेयक 2011 को चर्चा के लिए पेश करते हुए चिदंबरम ने कहा कि वित्त मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति की सभी 18 सिफारिशों को स्वीकार करते हुए संबंधित कानून में संशोधन के जरिए आर्थिक अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

उन्होंने कहा कि इस विधेयक में भारतीय कानून और विदेशी कानून के प्रावधानों का समावेश करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप बनाया गया है। इसके तहत गलत तरीके से धन अर्जित करने और उसे छिपाने को आपराधिक कृत्य घोषित किया गया है।

चिदंबरम ने कहा कि इस कानून के तहत जुर्माने की राशि को पांच लाख रुपए किया गया है और सम्पत्ति कुर्क करने का विधान भी किया गया है। भारत के वित्तीय कार्यवाही कार्यबल और धन शोधन पर एशिया प्रशांत निकाय का सदस्य होने के नाते यह विधेयक महत्वपूर्ण है।

चर्चा की शुरुआत करते हुए भाजपा के निशिकांत दुबे ने कहा कि जब देश काफी खराब स्थिति से जूझ रहा है, राजकोषीय घाटा गंभीर स्थिति में है, आधारभूत ढांचे की स्थिति खराब है, पेंशन और प्रत्यक्ष कर संहिता जैसे महत्वपूर्ण विधेयक लंबित हों, तब सरकार को बहु-ब्रांड खुदरा क्षेत्र में एफडीआई पर उलझे नहीं रहना चाहिए था। यह एक महत्वपूर्ण विधेयक है, लेकिन आतंकवादियों को वित्त पोषण पर लगाम लगाने, मानव तस्करी को रोकने के लिए कानून प्रावधान का अभाव है। (भाषा)

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

इंदौर में मेट्रो के रूट को लेकर जनता नाराज, क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय

Delhi Airport में पावर ब्लैक आउट, मची अफरा-तफरी, यात्री परेशान

वायनाड सीट छोड़ने पर बोले राहुल गांधी- मुश्किलभरा फैसला, प्रियंका ने कहा- कमी महसूस नहीं होने दूंगी

दिल्ली की हवा को कैसे करें स्वच्छ, पर्यावरणविद सुनीता नारायण ने बताया प्लान

Kangchenjunga Express Accident : रेल दुर्घटना पर रेलवे बोर्ड ने कहा- ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली युक्त नहीं था मार्ग