चिदंबरम ने बढ़ाई महिलाओं की 'चमक'

Webdunia
गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013 (18:12 IST)
FILE
नई दिल्ली। संप्रग सरकार के मौजूदा कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने गुरुवार को अपने बजट भाषण में महिलाओं के लिए अनेक कदमों की घोषणा की।

चिदंबरम ने जहां महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष कोष बनाने का प्रस्ताव किया वहीं उन्हें विदेश से आभूषण लाने के मामले में राहत दी। इसके अलावा देश में पहला महिला सरकारी बैंक खोलने का प्रस्तावित किया।

देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताओं के बीच चिदंबरम ने 1000 करोड़ रुपए के अंशदान से ‘निर्भया निधि’ बनाने का प्रस्ताव किया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम लड़कियों और महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए हरसंभव कार्य कर रहे हैं। इसके लिए 1000 करोड़ रुपए के सरकारी अंशदान से निर्भया निधि बनाए जाने का प्रस्ताव है।

महिलाओं का गहनों के प्रति लगाव को देखते हुए वित्तमंत्री ने विदेश से इसके आभूषण लाने के मामले में राहत देने का प्रस्ताव किया है। इसके तहत महिला यात्री बिना किसी आयात शुल्क के 1 लाख रुपए तक के आभूषण देश में बगैर शुल्क भुगतान के ला सकेंगी, वहीं पुरुष यात्रियों को 50,000 रुपए तक का आभूषण लाने की अनुमति होगी।

लोकसभा में 2013-14 का आम बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के रूप में भारत के पहले महिला बैंक की स्थापना का प्रस्ताव किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक पूंजी के रूप में इस बैंक पर 1000 करोड़ रुपए की आरंभिक पूंजी का प्रावधान किया जाएगा।

चिदंबरम ने बजट में महिलाओं से संबंधित कार्यक्रमों के लिए 97,134 करोड़ रुपए रखे हैं।

उन्होंने अकेली महिलाओं या विधवाओं सहित कमजोर वर्गों की महिलाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है ताकि वे सम्मान के साथ अपना गुजर-बसर कर सकें। (भाषा)

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

इंदौर में मेट्रो के रूट को लेकर जनता नाराज, क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय

Delhi Airport में पावर ब्लैक आउट, मची अफरा-तफरी, यात्री परेशान

वायनाड सीट छोड़ने पर बोले राहुल गांधी- मुश्किलभरा फैसला, प्रियंका ने कहा- कमी महसूस नहीं होने दूंगी

दिल्ली की हवा को कैसे करें स्वच्छ, पर्यावरणविद सुनीता नारायण ने बताया प्लान

Kangchenjunga Express Accident : रेल दुर्घटना पर रेलवे बोर्ड ने कहा- ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली युक्त नहीं था मार्ग