नैनो को टक्कर देगी रेनो?

Webdunia
गुरुवार, 26 अगस्त 2010 (19:51 IST)
FILE
फ्रांसीसी कार कंपनी रेनो भारतीय बाजार की जरूरतों के अनुरूप एक नई कार का साँचा तैयार कर रही है, जिसे 2013 के बाद उतारा जाएगा। इस कार को नैनो की टक्कर में उतारा जा रहा है।

रेनो इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राव ने कहा कि फिलहाल हम एक ऐसी कार की संकल्पना में लगी है जो भारतीय बाजार की जरूरतों को पूरा करेगी।

हालाँकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह कार किस वर्ग की होगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा, पर हमारा रुख लचीला है।

राव ने कहा कि इस कार का विकास भारत जैसे बाजारों को निर्यात के मकसद से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार का निर्यात भारत जैसे अन्य बाजारों को भी किया जाएगा।

राव ने बताया कि यह कार उन मॉडलों में से नहीं है, जिन्हें कंपनी ने 2013 तक पेश करने की घोषणा की है। रेनो की 2011 से 2013 के दौरान भारत में छोटी कार सहित कुल पाँच मॉडल उतारने की योजना है। कंपनी 2012 में अपनी छोटी कार को पेश करने के लिए सहयोगी निसान के प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकती है। (भाषा/वेबदुनिया)
Show comments

NCERT किताबों में अब भारत और इंडिया के इस्तेमाल पर बहस, क्या बोले एनसीईआरटी के निदेशक

...तो भाजपा को केवल 40 लोकसभा सीटें ही मिलतीं, आदित्य ठाकरे ने क्‍यों किया यह दावा

दिल्ली की हवा को कैसे करें स्वच्छ, पर्यावरणविद सुनीता नारायण ने बताया प्लान

रेल दुर्घटना पर रेलवे बोर्ड ने कहा- ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली युक्त नहीं था मार्ग

राहुल गांधी वायनाड से देंगे इस्तीफा, अब प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव

Air India की उड़ान के खाने में मिली ब्लेड, Airline ने इसे ठहराया दोषी

NCERT किताबों में अब भारत और इंडिया के इस्तेमाल पर बहस, क्या बोले एनसीईआरटी के निदेशक

शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा

भिंड दूषित जल मामले में सख्त CM यादव, संचालन करने वाली कंपनी को कारण बताओ नोटिस

...तो भाजपा को केवल 40 लोकसभा सीटें ही मिलतीं, आदित्य ठाकरे ने क्‍यों किया यह दावा