अंगूर के बगीचे की सैर पर निकले धोनी

Webdunia
गुरुवार, 19 जनवरी 2012 (13:08 IST)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में खेलने से प्रतिबंधित किए गए भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को सुबह यहां के मशहूर अगूंर के बगीचों में से एक की सैर पर निकले। स्वाभाविक था कि इस दौरान धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी थी।

टीम के मीडिया मैनेजर जी एस वालिया ने हालांकि इसका खंडन किया कि कोई खिलाड़ी अंगूर के बगीचों की सैर करने पर निकला था। धोनी कल शाम को ही टीम के साथ पर्थ से यहां पहुंचे थे। उनके कल नेट्स पर अभ्यास करने की संभावना है।

भारतीय टीम के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है। पहले उसने शुक्रवार को विश्राम करने का मन बनाया था। भारत की ऑस्ट्रेलिया के हाथों श्रृंखला में 0-3 से हार के बाद धोनी की कड़ी आलोचना हो रही है।

इसके अलावा उन्हें पर्थ में धीमी ओवर गति के कारण 24 जनवरी से यहां होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। एडिलेड में 50 से अधिक अंगूर के बगीचे हैं और कहा जाता है कि 1844 में एडिलेड हिल्स की वाइन महारानी विक्टोरिया को भेजी गई थी। (भाषा)
Show comments

मैच के बाद ऑफिस का काम, लोगों ने कहा नारायण मूर्ति कहीं सौरभ नेत्रवलकर को भारत न बुला लें

कुर्बानी के जानवर हाजिर हों, पाकिस्तान टीम को उनके ही मुल्क के पूर्व दिग्गजों ने खूब लताड़ा

फारुकी ने लाइव इंटरव्यू में राशिद खान को बोला You Shut Up, कॉलेज के दिनों की दिलाई याद

सबसे ज्यादा चर्चा में रहा अमेरिका का Nassau Stadium ध्वस्त करने की तैयारी शुरू

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने Vaishno Devi Attack को लेकर किया पोस्ट, भारतीय है खिलाड़ी की पत्नी, जानें क्या बोले

Paris Olympics के लिए व्यक्तिगत कोटा हासिल किया अंकिता ने, इन देशों को हराया

T20I World Cup में दिखी कई खामियां, अमेरिका में क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाने में लगेगा समय

पाक का कर दिया बुरा हाल फिर भी बेशर्म बाबर नहीं है कप्तानी छोड़ने को तैयार

T20 World Cup 2024 : Super 8 की सारी टीमें पक्की, जानें कब और कहां देख सकेंगे भारत के मैच

BAN vs NEP : तंजीम और मुस्तफिजुर ने बिखेरी चमक, बांग्लादेश सुपर आठ में पहुंचा