धोनी के विदेशी जमीन पर 100 शिकार

Webdunia
शुक्रवार, 1 जुलाई 2011 (18:55 IST)
PTI
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विदेशी जमीन पर 100 शिकार पूरे कर लिए हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।

धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन कल यह उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने विदेशी जमीन पर 29 टेस्टों में 100 शिकार पूरे किए हैं जिनमें 88 कैच और 12 स्टम्पिंग शामिल हैं। घरेलू जमीन पर धोनी ने 27 टेस्टों में 67 कैच और 13 स्टम्पिंग सहित कुल 80 शिकार किए हैं।

भारतीय कप्तान अब तक 56 टेस्टों में कुल 180 शिकार कर चुके हैं जिनमें 155 कैच और 25 स्टम्पिंग शामिल हैं। वह सैयद किरमानी के बाद देश के दूसरे सबसे सफल विकेटकीपर हैं ।

किरमानी ने 1976 से 1986 के बीच 88 टेस्टों में 198 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया था1 किरमानी के शिकारों में 160 कैच और 38 स्टम्पिंग शामिल हैं। (वार्ता)
Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

24.5 करोड़ में खरीदे गए स्टार्क बने कोलकाता के लिए तुरुप का इक्का, प्लेऑफ में की वापसी

10 साल बाद तीसरी बार बना विजेता कोलकाता, हैदराबाद को 8 विकेटों से रौंदा

113 रनों पर सिमटी हैदराबादी पारी, कोलकाता को IPL 2024 जीतने के लिए मिला मामूली लक्ष्य

मिचेल स्टार्क का कहर, 10.2 ओवर में हैदराबाद सूरमा की आधी टीम रवाना

ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा हुए IPL 2024 Final में फ्लॉप, ट्विटर पर उड़ा मजाक