सनी लियोन को भारतीय मीडिया ने चढ़ाया है

रेखा भाटिया, अमेरिका से

Webdunia
सनी लियोन भारत की बेटी नहीं है एक पोर्न स्टार है,उसे भारत में इतना अधिक प्रसिद्ध किसने बनाया?

रोज-रोज सभी अखबार (जो दैनिक दर्पण है भारत का) खोलने पर प्रमुख समाचारों से भी पहले सनी लियोन की खबरें छपतीं है। उसे यह पसंद है, उसने यह किया,वह किया ना जाने कितना कुछ सिर्फ उसी के बारे में छपता है। छपता था। सब एकदम बकवास।

जिस पोर्न स्टार को विदेश में कोई पहचानता भी नहीं है,उसे मीडिया ने भारत में इंटरनेशनल स्तर का स्टार बना दिया है।

भारतीय घरों के ड्राइंग रूम में बिठा दिया है। उसे स्वीकार करने पर भारतीय जनता को मजबूर कर दिया है। वह सिर्फ पैसे कमाने के लिए भारत में टिकी हुई है और जहां भी पैसा मिलेगा वह वहां क्यों नहीं भाग लेगी?

पूरे भारत की छबि ही बिगाड़ कर रख दी है। हम बहुत दुखी और आहत है इन सब बातों से। टिस-सी चुभती है। घिन आती है। दर्द होता है। शर्म से सर झुक जाता है।

लिखना बहुत कुछ चाहते हैं। और जरुर लिखेगें अपने भारत के लिए।

नये साल की दस्तक तो नया सन्देश लेकर आती है, जो आवाजें उठी है जुल्म और समाज में बढ़ती गन्दगी के खिलाफ वो कभी बुझने न पाए,हमारी बस भगवान से यही प्रार्थना है।

" दर्द में डूबी दिल्ली में सनी लियोन के ठुमके..."

यह सब क्या है?इसे रोकना जरुरी है।

और देखो कितना सच है नीचे लिखा हुआ,यह हम सभी पर लागू होता है-

अपने गुनाहों को हमने अपने ही दर्द का नाम दे दिया
और जीते रहे मरते-मरते जब तक सांसों ने साथ दिया।
दोष मढ़ दिया ऊपरवाले पर फिर भी हम पर वह
अपनी रहमत ही लुटाता रहा,
हंस-हंस कर हमारे रोते हुए दिल पर मरहम लगता रहा।

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

आपकी किचन में छुपा है सेहत से जुड़ी इन 10 समस्याओं का हल!

21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य

गर्मी की तपिश में पसीने से हो रही है खुजली? ये टिप्स आजमाएं!

गर्मियों के लिए कंफर्टेबल और स्टाइलिश हैं ये 9 तरह के Footwear

Leather Bag खरीदने का है मन? इन 10 बातों का रखें ध्यान, वरना आप खा सकते हैं धोखा!