गांधीजी की सफलता के मंत्र

- राजश्री कासलीवाल

Webdunia
ND

महात्‍मा गांधी की जयंती हम 2 अक्टूबर को मनाते हैं। कोई उन्हें बापू कहता है, तो कोई अहिंसा के पुजारी। राष्ट्रपिता के रूप में आज भी वे दुनिया भर में विख्‍यात हैं। सभी उन्हें अहिंसावादी आचरण और अपनी वचनबद्धता के लिए याद करते है।

ऐसे महान राष्‍ट्रपिता गांधीजी ने अपने जीवन में 16 आदर्शों को खास तवज्जो दी, इनमें से तीन सूत्रों को उन्होंने मुख्यतः लिया। पहला- सामाजिक गंदगी को दूर करने के लिए झाड़ू का सहारा। दूसरा- सामूहिक प्रार्थना को बल देना, जिससे एकजुट होकर व्यक्ति जात-पात और धर्म की बंदिशों को दरकिनार कर प्रार्थना करें। तीसरा- आखिरी रास्ता चरखा। यह आत्मनिर्भर और एकता का प्रतीक माना जाने लगा था। पेश है गांधीजी के संबंध में कुछ खास और महत्वपूर्ण बातें :-

* अहिंसा के रास्ते पर चलने की बात गांधीजी ने आजादी की लड़ाई में शामिल हर शख्स से कही थी।

* राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमेशा ही नई तालीम को जानने और उसे अपनाने के समर्थन में रहे। इसी बल पर आजादी की लड़ाई में सफलता हासिल की।

* शाकाहारी भोजन को गांधीजी ने अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बना लिया था।

* गांधीजी ने भगवान महावीर के रास्ते पर चल कर त्याग को अपने जीवन में सदा अपनाए रखा और सादगीभरे जीवन के साथ-साथ कम से कम चीजों से अपना जीवनयापन किया।

ND
* महात्मा गांधी हर धर्म और जाति से जुड़े हुए थे। वे सभी धर्मों के प्रति विशेष आस्था रखते थे।

* गांधीजी ने सत्य की राह पर चल कर सत्याग्रह की नींव रखी। उनके जीवन में कई कठिन मोड़ आए किंतु उन्होंने सत्य का साथ कभी नहीं छोड़ा।

गांधी के आदर्शों को हमने अब तक किताबों में पढ़ा, टीवी पर देखा और दूसरों से सुना था, लेकिन वक्त ने फिर एक बार करवट बदली और महात्मा गांधी के उन आदर्शों को फिर एक बार हजारे ने दोहराया तो सभी भारतवासी हाथ में तिरंगा थामें फिर महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर निकल पड़े। ऐसे महान पुरुष को देशवासियों का नमन।

Show comments

क्या दूध वाली चाय-कॉफी सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान?

गर्मी में वैक्सिंग के बाद दाने और खुजली की समस्या से राहत दिलाते हैं ये नुस्खे

ऑयली स्किन को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

गर्मियों में चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं गुलाब जल और खीरे से बना फेस मिस्ट

क्या पीरियड्स के दौरान स्तन और बगल में दर्द है चिंता का विषय ?

खरबूजे के भी होते हैं कई प्रकार, हर किसी का स्वाद और बनावट है अलग

Tamari और Soy Sauce में क्या है अंतर? जानें बनाने की प्रक्रिया

ये है आज का चटपटा चुटकुला : दो सगे भाइयों के पिता अलग-अलग कैसे ?

खाने में नमक की जगह मिलाएं ये चीज़ें, ब्लड प्रेशर भी रहेगा कम

महंगे हेयर मास्क छोड़ें, घर में रखी इन 5 चीजों से पाएं खूबसूरत बाल!