पेट्रोल-डीजल के भावों में फिर हुई वृद्धि, दिल्ली में पेट्रोल 29 और डीजल 34 पैसे महंगा

Webdunia
शुक्रवार, 14 मई 2021 (08:41 IST)
नई दिल्ली। 1 दिन के ठहराव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को फिर बढ़ोतरी की गई। देश के 4 बड़े महानगरों में पेट्रोल के दाम 29 पैसे तक और डीजल के दाम 36 पैसे तक बढ़ाए गए। इस दिनों दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं और रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। दिल्ली में डीजल भी आज शुक्रवार की वृद्धि के बाद 83 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है जबकि मुंबई में यह पहली बार 90 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया। चेन्नई में पेट्रोल पहली बार 94 रुपए प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया।

ALSO READ: कोरोना संक्रमितों को 'जीवनदान' देने में लगी महिलाएं
 
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 29 पैसे बढ़कर 92.34 रुपए और और डीजल की कीमत 34 पैसे बढ़कर 82.95 रुपए प्रति लीटर पर हो गई। इस महीने दिल्ली में अब तक पेट्रोल 1.94 रुपए और डीजल 2.22 रुपए महंगा हो चुका है।
 
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 29 पैसे, 25 पैसे और 28 पैसे बढ़ी। 1 लीटर पेट्रोल मुंबई में 98.65 रुपए, चेन्नई में 94.09 रुपए और कोलकाता में 92.44 रुपए का बिका। डीजल की कीमत मुंबई में 36 पैसे बढ़कर 90.11 रुपए, चेन्नई में 32 पैसे बढ़कर 87.81 रुपए और कोलकाता में 34 पैसे बढ़कर 85.79 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Budget के बाद Share Bazaar पर दिखा असर, Sensex और Nifty स्थिर रुख के साथ बंद

Chhattisgarh : बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 नक्‍सली ढेर, तलाश अभियान जारी

Budget 2025 : 12 लाख रुपए सालाना कमाने वाले को कितनी मिलेगी टैक्स में छूट, समझिए पूरा गणित

Union Budget 2025 : जेलों का होगा आधुनिकीकरण, बजट में 300 करोड़ रुपए आवंटित

new tax regime 2025 : 12 लाख रुपए सालाना आय पर नहीं लगेगा कोई कर, 1 करोड़ लोग टैक्स के दायरे से हो जाएंगे बाहर

अगला लेख