गोपाष्टमी पर पूजा के खास मुहूर्त जानिए

Webdunia
Gopashtami 2021 आज गोपाष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। मान्यतानुसार गोपाष्टमी के दिन गाय का पूजन करके उनका संरक्षण करने से मनुष्य को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। जिस घर में गौ पालन किया जाता है उस घर के लोग संस्कारी और सुखी होते हैं। इसके अलावा गौमाता ही जीवन-मरण से मोक्ष भी दिलाती है। मरने से पहले गाय की पूंछ छूते हैं ताकि जीवन में किए गए पापों से मुक्ति मिल जाए। 
 
हिंदू धर्म के अनुसार गोवर्धन पूजा के आठवें दिन गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्री कृष्ण को भी समर्पित है। इस दिन गाय की पूजा करने से कृष्ण जी की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन गौमाता की रक्षा और गौ वंश की सेवा करके आशीर्वाद लिया जाता है। 
 
आज गोपाष्टमी के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें गौमाता पूजन, जानिए यहां- 
 
Gopashtami Puja Time 2021 गोपाष्टमी पर पूजा के शुभ मुहूर्त :
 
12 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 06.49 मिनट से शुरू होकर 13 नवंबर, शनिवार को सुबह 05.51 मिनट पर तिथि का समापन होगा।

1. अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:20 से दोपहर 12:04 तक।
 
2. विजय मुहूर्त- दोपहर 01:32 से 02:16 तक।
 
3. गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:00 से 05:24 तक।
 
गोपाष्टमी पर्व हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष अष्‍टमी तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार में इस दिन गौमाता को चारा, भोजन खिलाकर उनकी सेवा करने तथा गौमाता का पंचोपचार विधि से पूजन करने से जीवन में शुभता का संचार होकर हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार प्रतिदिन सुबह गौ दर्शन किए जाए तो समझ लें कि आज आपका दिन सुधर गया, क्योंकि गौ दर्शन के बाद और किसी के दर्शन की आवश्यकता नहीं रह जाती। 

ALSO READ: Gopashtami 2021 : गोपाष्टमी का महत्व, पूजा विधि, आरती और कथा

ALSO READ: गोपाष्टमी 2021 : गाय पर 25 अद्भुत जानकारियां
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Guru Gochar : 12 साल बाद गुरु करेंगे बुध की राशि में गोचर, इन राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू

16 shradh 2024: 17 या 18 सि‍तंबर, कब से शुरू होंगे 16 श्राद्ध, जानिए तिथियां समेत सभी डिटेल्स

Budh asta 2024: बुध अस्त, इन राशियों के जातकों के लिए आने वाली है मुसीबत, कर लें ये उपाय

Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार धरती पर नर्क भोगता है ऐसा आदमी

Lakshmi : घर में लक्ष्मी के नहीं रुकने के 5 खास कारण

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 19 सितंबर का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

19 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

19 सितंबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Sukra Gochar : शुक्र का तुला राशि में गोचर, 4 राशियों के जीवन में बढ़ जाएंगी सुख-सुविधाएं

Vastu Tips for Balcony: वास्तु के अनुसार कैसे सजाएं आप अपनी बालकनी

अगला लेख