बच्चों का दुश्मन डिहाइड्रेशन

Webdunia
WDWD
गर्मियों का मौसम उल्टी और दस्त से जुड़ी बीमारियाँ भी साथ लेकर आता है। भारत में गाँव और शहर दोनों ही जगह बच्चे इस समस्या से ग्रस्त होते हैं। गर्मियों में बच्चों में यह सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्या होती है। इस बीमारी का सबसे बड़ा कारण दूषित पानी होता है। यह बीमारी उसी स्थिति में जानलेवा होती है जब इसके साथ रेस्पिरेटरी इंफेक्शन हो जाए।

डिहाइड्रेशन का मतलब होता है पानी की कमी। जब बच्चों को बार-बार उल्टी और दस्त होने लगते हैं तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ज्यादा पानी की कमी में ऊतक तक सूख जाते हैं। तीन से पाँच साल तक के बच्चों के लिए यह साक्षात मौत ही होती है।

ज्यादातर माता-पिता इसे बहुत हल्के तौर पर लेते हैं और यही वजह है कि हालात काफी बिगड़ जाते हैं। चिकित्सक बताते हैं कि पाँच साल से कम उम्र के 40 प्रतिशत बच्चों की मौत का कारण डिहायड्रेशन होता है।

इस उम्र के बच्चों वाले माता-पिता के लिए यह जानना आवश्यक है कि यह मौतें उल्टी-दस्त के कारण नहीं वरन्‌ उसकी वजह से हुए डिहायड्रेशन के कारण होती है। इस स्थिति से निपटने के लिए जरूरी है कि अभिभावकों इस बारे में पूरी जानकारी हो। जैसे ही बच्चे को दस्त या उल्टी शुरू हो माता-पिता क्या सावधानी लेना शुरू कर दें? यह जानकारी होना जरूरी है।

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

क्या आपका भी करता है सुबह उठकर उल्टी जैसा मन? हो सकते हैं ये गंभीर कारण

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार