गोपीनाथ मुंडे पीएसी अध्यक्ष बने

Webdunia
शुक्रवार, 8 जनवरी 2010 (23:30 IST)
नई दिल्ली । लोकसभा में भाजपा के उपनेता गोपीनाथ मुंडे को संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले भाजपा से निष्कासित नेता जसवंतसिंह के पास यह पद था।

भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेशमंत्री यशवंत सिन्हा को विदेश मामलों की समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

लोकसभा की बुलेटिन में कहा गया है कि लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने इन नियुक्तियों को छह जनवरी से प्रभावी कर दिया है। पीएसी के अध्यक्ष पद से सिंह के इस्तीफा देने के बाद यह खाली था।

सुषमा स्वराज को विपक्ष का नेता बनाए जाने के बाद हाल ही में उपनेता नियुक्त किए गए मुंडे 30 अप्रैल तक इस पद पर बने रहेंगे क्योंकि अध्यक्ष का चुनाव एक वर्ष के लिए होता है। सिन्हा विदेशी मामलों की समिति के प्रमुख होंगे। यह पद पहले सुषमा स्वराज के पास था। (भाषा)
Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद झूमेगा सेंसेक्स, शेयर मार्केट के प्रोग्रामर भी थक जाएंगे

Pune Road Accident: पुणे में बेलगाम हुई पोर्शे कार, मारी टक्कर, 2 की मौत

Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव अपडेट, जानिए क्या हैं कीमतें

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश, किसी के बचने की उम्मीद नहीं

इस शख्स ने 8 बार डाल दिया वोट, FIR दर्ज, पूरी पोलिंग टीम सस्पेंड