संरक्षित स्मारकों में नमाज नहीं-चिदंबरम

Webdunia
शनिवार, 1 अगस्त 2009 (22:06 IST)
राजधानी दिल्ली में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और नमाजियों के बीच गतिरोध के मद्देनजर सरकार ने शनिवार को यह स्पष्ट किया कि मौजूदा 12 स्मारकों के अलावा वह अन्य संरक्षित स्मारकों में नमाज की इजाजत नहीं देगी।

सरकार ने उन 12 स्मारकों को इस दायरे से बाहर रखा है, जहाँ वे वर्षों से नमाज अदा करते आ रहे हैं। गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि हमने यह बहुत स्पष्ट कर दिया है कि संरक्षित स्मारकों में नमाज की इजाजत नहीं होगी।

कुतुब मीनार की एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के बारे में टिप्पणी करने की माँग किए जाने पर चिदंबरम ने यह बात कही। गौरतलब है कि यह स्मारक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित है।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने संरक्षित स्मारकों के बारे में शुक्रवार को स्पष्ट तौर पर बता दिया था। चिदंबरम ने संरक्षित जमाली कमाली मस्जिद की कल की घटना का हवाला देते हुए ये बात कही।

गौरतलब है कि दक्षिण दिल्ली में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित मस्जिद में शुक्रवार को लोगों के एक समूह ने शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए जबरन घुसने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था।
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ