गर्मी का कहर जारी, मृतक संख्‍या 39

राजधानी में तापमान 42 डिग्री से ऊपर

Webdunia
गुरुवार, 1 मई 2008 (11:06 IST)
देश के कई इलाकों में झुलसा देने वाली गर्मी जारी है। कोलकाता में लू लग जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूरे देश में गर्मी के कारण हुई मौत का आँकड़ा 39 पर पहुँच गया है।

देश की राजधानी में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया। यहाँ यह मौसम का अभी तक का सबसे गर्म दिन था। दिनभर शहर में गर्म हवा के थपेड़े चले। इससे शहर के लोगों को खासी दिक्कत हुई।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्मी के कारण तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री ऊपर पहुँच गया है। हरियाणा का हिसार सबसे गर्म रहा़, जहाँ तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया।

लंबे समय तक चलने वाली बिजली कटौती और जलापूर्ति में कमी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पहाड़ी राज्य हिमाचलप्रदेश की राजधानी शिमला में भी तापमान 27 डिग्री रहने के कारण मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। ऊना प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहाँ तापमान 41.2 डिग्री था।

राजस्थान में श्रीगंगानगर 45 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म इलाका रहा। चुरू में भी तापमान 44 डिग्री तक पहुँच गया। बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश में भी गर्मी की ऐसी ही स्थिति है।

पटना में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को सुबह 11 बजे तक बच्चों को घर जाने देने के निर्देश दिए गए हैं। देश में गर्मी के कारण अभी तक 39 लोग मारे गए हैं। पश्चिम बंगाल में 11, उड़ीसा में 10, झारखंड में छह, उत्तरप्रदेश में आठ और गुजरात में तीन मौतें हुई हैं।

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

गाजीपुर लोकसभा में मुख्तार अंसारी के परिवार के सियासी रसूख की परीक्षा, भाई के साथ भतीजी भी चुनावी मैदान में

कौन है कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाला शख्स? वीडियो जारी कर कहा- सिखा दिया सबक?

Air India Express के विमान को आपात स्थिति में तिरुचिरापल्ली में उतारा

सैलून जाए बिना ऐसे करें अपना हेयरस्टाइल चेंज, जानें ये 5 सिंपल टिप्स

मालेगांव में CM योगी बोले, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा