अण्णा हजारे नहीं लेंगे 1 करोड़ का पुरस्कार

Webdunia
गुरुवार, 5 मई 2011 (18:14 IST)
FILE
लोकपाल विधेयक पर संयुक्त समिति बनाने की मांग को लेकर पूरे देश से समर्थन प्राप्त करने वाले गांधीवादी विचारक अण्णा हजारे ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट (आईआईपीएम) द्वारा दिए जाने वाले एक करोड़ रुपए राशि के वर्ष 2011 के रवींद्रनाथ टैगोर शांति पुरस्कार को लेने से मना कर दिया है।

हजारे ने अहमदनगर जिले में अपने गांव रालेगन सिद्धि में संवाददाताओं से कह कि मैंने दिल्ली की संस्था द्वारा घोषित पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है। हजारे ने कहा मैं यह नहीं बता सकता कि पुरस्कार लेने से इनकार क्यों किया है। लेकिन मेरे मन ने पुरस्कार लेने से मना किया। इस पुरस्कार में एक करोड़ रुपए की राशि, एक स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

पुरस्कार की घोषणा करते हुए आईआईपीएम के प्रोफेसर अरिंदम चौधरी ने कहा था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अहिंसक आंदोलन करने और अपने दृढ़निश्चय के प्रति मजबूत एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए अण्णा हजारे को चुना गया है। (भाषा)
Show comments

NCERT किताबों में अब भारत और इंडिया के इस्तेमाल पर बहस, क्या बोले एनसीईआरटी के निदेशक

...तो भाजपा को केवल 40 लोकसभा सीटें ही मिलतीं, आदित्य ठाकरे ने क्‍यों किया यह दावा

दिल्ली की हवा को कैसे करें स्वच्छ, पर्यावरणविद सुनीता नारायण ने बताया प्लान

रेल दुर्घटना पर रेलवे बोर्ड ने कहा- ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली युक्त नहीं था मार्ग

राहुल गांधी वायनाड से देंगे इस्तीफा, अब प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव

मराठा समुदाय को OBC कोटे से आरक्षण पर क्या बोले छगन भुजबल?

लोकसभा में इस बार एक ही गांधी, परिवार के 3 सदस्य नहीं आएंगे नजर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया राज्य स्तरीय “स्कूल चलें हम अभियान का शुभारंभ”

चुंबक की मदद से पटरी को छुए बिना पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेन

जबलपुर के भक्त ने महाकाल को चढ़ाए सबसे महंगे आम, जानिए क्या है दाम?