अपहृत जहाज मुक्त, भारतीय नाविक सुरक्षित

Webdunia
अदन की खाड़ी में दो महीने पहले अपहृत हुए 18 भारतीय नाविकों वाले मालवाहक जहाज एमटी स्टाल्ट वेलर को अनिश्चित फिरौती देने के बाद सोमालिया के समुद्री डकैतों ने रविवार को छोड़ दिया।

नेशनल यूनियन ऑफ सीफेअर ऑफ इंडिया (एनयूएसआई) के महासचिव अब्दुल गनी ने हांगकांग से बताया कि जहाज और भारतीय नाविकों को छोड़ दिया गया है तथा उनके साथ कोई बड़ी चिकित्सकीय समस्या नहीं है।

23818 टन वजनी तेल उत्पाद ले जा रहे जहाज की रिहाई के लिए बातचीत करने हांगकांग गए गनी ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा निश्चित तौर पर फिरौती दी गई है, लेकिन हम राशि की विस्तृत जानकारी नहीं दे सकेंगे।

उन्होंने कहा कि जहाज को खतरनाक क्षेत्र पार कर सुरक्षित पानी में आने में कुछ समय लगेगा। गनी ने नौसेना के प्रति धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि हम भारतीय नौसेना के प्रयासों की प्रशंसा करते हैं।

जहाज के कप्तान प्रभात गोयल की पत्नी सीमा गोयल ने कहा कि मुझे जहाजरानी महानिदेशालय से आधिकारिक सूचना मिली है कि अपहरणकर्ताओं ने आज जहाज को छोड़ दिया है। वे अगले चार-पाँच दिन में भारत पहुँचेंगे। यह पूछने पर कि क्या रिहाई के लिए कुछ फिरौती दी गई सीमा ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि सुरक्षित रिहाई कैसे हुई।

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

NEET परीक्षा में हुईं गड़बड़ियों को लेकर क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान?

Train Accident: रेलमंत्री ने वैष्णव की अनुग्रह राशि की घोषणा, लेंगे स्थिति का जायजा

हेलीकॉप्‍टर से अमरनाथ यात्रा के लिए होगी केवल ऑनलाइन बुकिंग, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा टिकट

बांडीपोरा में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, दूसरे के साथ गोलीबारी जारी

धधक रहा सूरज, बरस रही आग, 31 की मौत, कानपुर में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड