आजाद की डॉक्टरों से अपील

Webdunia
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2009 (14:50 IST)
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों से अपील की कि वे समाज की गरीब जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए केवल अधिक धन के लिए संस्थान को छोड़ कर निजी क्षेत्र के अस्पतालों में न जाएँ।

आजाद ने यहाँ एम्स के 54 वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक स्वास्थ्य प्रदर्शनी को देखने के बाद कहा कि एम्स के डॉक्टरों को केवल अधिक वेतन की लालच में एम्स को छोड़ कर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने अधिक वेतन और मानव सेवा का हवाले देते हुए कहा कि डॉक्टरों को इन दोनों में से एक को चुनना होगा। उनका मानना है कि दोनों चीजें एक साथ मिलना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि कुछ डॉक्टर अधिक वेतन के लिए एम्स को छोड़कर निजी क्षेत्र के अस्पतालों को जा रहे है। एक स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते उनके लिए सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र के अस्पताल बराबर हैं लेकिन एम्स के अध्यक्ष होने के नाते वह कह सकते हैं कि डॉक्टरों को जितना संतोष एम्स में चिकित्सा सेवा के दौरान मिलता है, उतना संतोष निजी क्षेत्र के अस्पतालों में सेवा के दौरान नहीं मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि डॉक्टरों को एम्स में में भले ही वेतन निजी क्षेत्र के अस्पतालों के बराबर नहीं मिलता है लेकिन निश्चित रूप से संतोष अधिक मिलता है जो जीवन के लिए बहुत जरूरी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एम्स का और अधिक विस्तार किया जाएगा दिल्ली विकास प्राधिकरण इसके लिए और अधिक भूमि देने को तैयार हो गया है। इसके अलावा एम्स में डॉक्टरों को उपलब्ध हो रही सुविधाओं में भी सुधार लाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा।

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

सपा नेता आजम खां को 10 साल की कैद, 14 लाख का जुर्माना

PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद देश में बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल आएगा

75 दिन चले लोकसभा चुनाव प्रचार के 7 बड़े मुद्दे जो 7 चरणों में गूंजे

अग्निकुल ने रचा इतिहास, अग्निबाण का सफल परीक्षण

झुलसती, डूबती जिंदगियां, एशिया पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक कहर