आडवाणी ने भी उद्योगपतियों को बुलाया

Webdunia
रविवार, 16 नवंबर 2008 (20:42 IST)
वर्तमान विश्वव्यापी आर्थिक मंदी की स्थिति का जायजा लेने और भारत में उसके प्रभाव को कम करने के उपाय पर चर्चा के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी गुरुवार को देश के प्रमुख उद्योगपतियों से मिलेंगे।

आर्थिक संकट पर चर्चा के आडवाणी के निमंत्रण को स्वीकार करने वाले प्रमुख उद्योगपतियों में मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, कुमार मंगलम बिरला, राहुल बजाज, शशि रूइया, बाबा कल्याणी, नुसली वाडिया और जयप्रकाश गौर शामिल हैं।

इनके अलावा तीन बड़े उद्योग मंडलों के प्रमुख केवी कामथ, राजीव चन्द्रशेखर और सज्जन जिंदल भी आर्थिक मंदी की चर्चा में शामिल होंगे।

रतन टाटा, नंदन निलेकानी और दीपक पारेख को भी इस चर्चा में भाग लेने का निमंत्रण दिया गया है, लेकिन बाहरी यात्रा पर रहने के कारण वे उपस्थित नहीं हो सकेंगे।

भाजपा नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने बताया यह बैठक दर्शाती है कि भाजपा केवल सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना में व्यस्त नहीं है, बल्कि वह रचनात्मक सुझाव तलाशने के प्रति भी गंभीर है।

सिन्हा ने दावा किया कि संप्रग सरकार की आर्थिक नीतियों में ही गड़बड़ी है और विश्व व्यापी आर्थिक मंदी ने भारत की समस्याएँ बढ़ा दी हैं।

पिछले महीने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने भी उद्योगपतियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने उनकी उन समस्याओं को जानने का प्रयास किया, जो अमेरिकी वित्तीय संकट से उपजी हैं।

Show comments

UP में NDA को फायदा, सपा और कांग्रेस की सीटें भी बढ़ेंगी

Bihar Exit Poll : क्या बिहार में BJP को भारी पड़ेगा नीतीश कुमार का साथ

क्या वाकई 400 पार होगा NDA, Exit Poll का अनुमान आया सामने

Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त, आखिरी चरण में हुई 60 फीसदी वोटिंग

Exit Poll 2024: महाराष्‍ट्र में भाजपा को महाझटका, बंगाल में बल्‍ले बल्‍ले

Sikkim Assembly Elections Result 2024 : सिक्किम में SKM की सरकार, वाइचुंग भूटिया फिर हारे

assembly election results 2024 live : अरुणाचल में फिर भाजपा सरकार, सिक्किम में SKM का जलवा

Arunachal Assembly Election Results 2024 : अरुणाचल में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत, 44 सीटें जीतीं

पूर्व मुख्यमंत्री चामलिंग को बड़ा झटका, दोनों सीट पर चुनाव हारे

Exit Poll 2024 के आंकड़ों पर भड़का विपक्ष, जानिए किसने क्या कहा?