इंटरव्यू छोड़कर चले गए जस्टिस मार्कंडेय काटजू

Webdunia
सोमवार, 18 फ़रवरी 2013 (18:55 IST)
नई दिल्ली। भारतीय
FILE
प्रेस परिषद के अध्यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू हमेशा ही अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। नरेन्द्र मोदी पर उनकी टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद अभी थमा नहीं है, इसी बीच वे एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू बीच में छोड़कर चले गए।

इंडिया न्यूज टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान सोमवार को काटजू भड़क गए। चैनल के मुताबिक जजों के पोस्ट रिटायरमेंट जांच के सवाल पर काटजू नाराज हो गए और साक्षात्कार बीच में ही छोड़कर चले गए। उन्होंने सवालों के जवाब भी नहीं दिए।

काटजू का विवादों से नाता : उल्लेखनीय है काटजू कि पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। काटजू ने पहले भी एक लेख में कहा था कि भारत में 90 फीसदी लोग मूर्ख हैं। उस समय उनके बयान का काफी विरोध हुआ था।

इतना ही नहीं उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा था- न्यूज चैनल अपना ज्यादा समय इस बात पर लगाते हैं कि कौनसी अभिनेत्री गर्भवती है और किसने बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने कहा था- राहुल द्रविड़ के संन्यास और राजेश खन्ना की मौत पर कुछ चैनलों ने 'हाइपर कवरेज' किया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इससे क्या फर्क पड़ता है कि राजेश खन्ना जिंदा हैं या नहीं।

सचिन तेंडुलकर को भारत रत्न से नवाजे जाने की बहस के बीच काटजू ने कहा था- खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों को भारत रत्न देना इस सम्मान का मजाक उड़ाना होगा और इससे इस पुरस्कार की गरिमा कम होगी क्योंकि इन लोगों का कोई सामाजिक सरोकार नहीं होता। (वेबदुनिया)

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

स्वाति मालीवाल मामले में गरमाई सियासत, NCW दफ्तर नहीं पहुंचे बिभव कुमार

उमर अब्‍दुल्‍ला के लिए राह आसान नहीं है बारामुल्‍ला में

Chardham Yatra : रजिस्ट्रेशन से लेकर Reel तक, क्या है चारधाम यात्रा के नए नियम?

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें