इसरो चार विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा

Webdunia
मंगलवार, 6 जनवरी 2009 (15:57 IST)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) इस साल चार विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा। यूरोप की ईड्स एस्ट्रियम के साथ व्यावसायिक भागीदारी में इसरो द्वारा बनाए गए डब्ल्यू-2 एम उपग्रह को दो सप्ताह पहले फ्रेंच गुआना के कोउरू स्थित गुआना स्पेस सेंटर से यूरोपीय एरियन-5 रॉकेट के जरिये छोड़ा गया था।

इसरो की व्यावसायिक इकाई एंट्रिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक केआर श्रीधर मूर्ति ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी सिंगापुर, नीदरलैंड्स, इटली और अल्जीरिया के चार उपग्रहों को प्रक्षेपित करने की तैयारी कर रही है। ये ठेके इसरो ने स्वतंत्र रूप से हासिल किए हैं न कि ईड्स एस्ट्रियम की भागीदारी में।

उन्होंने कहा कि हमें सिंगापुर, नीदरलैंड्स, इटली और अल्जीरिया के चार उपग्रह प्रक्षेपित करना है। हम इस काम को 2009 में पूरा करना चाहते हैं। ये चार उपग्रह नैनो और छोटे उपग्रहों का मिश्रण है।

मूर्ति ने कहा कि उपग्रह प्रक्षेपण के काम में इसरो 20 हजार यूरो प्रति किलोग्राम के हिसाब से राशि वसूल करता है, जो मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कीमतों से काफी कम है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रक्षेपण की कीमतें प्रतिस्पर्धा बाजार की परिस्थितियों तथा माँग एवं आपूर्ति के परिदृश्य पर निर्भर करती हैं।
Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

आपके पास है Wagon R Car तो ऐसे करें देखभाल, जानिए आसान से Tips

कौन बनेगा 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष, अब भी असमंजस बरकरार

कंचनजंघा एक्सप्रेस दुर्घटना की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे : अश्विनी वैष्णव

Bakra Eid : दिल्‍ली की पशु मंडी में आया दुर्लभ बकरा, कीमत 10 लाख रुपए, जानिए क्‍या है खासियत...

48 घंटे में मौत, Corona Virus के बाद जानलेवा बै‍क्टीरिया से हड़कंप, जानिए कैसे बचें