एंटनी बोले, सेना पर पूरा भरोसा

Webdunia
बुधवार, 4 अप्रैल 2012 (15:20 IST)
FILE
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने बुधवार सशस्त्र बलों द्वारा विद्रोह की कोशिश की आशंका को एकदम बेबुनियाद करार देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सेना लोकतंत्र को कमजोर करने वाला कोई काम नहीं करेगी।

रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना ने इस बारे में स्पष्टीकरण दे दिया है। यह सामान्य गतिविधियां हैं। असामान्य कुछ भी नहीं। हमें सशस्त्र सेनाओं की राष्ट्रभक्ति पर पूरा विश्वास है। उनकी देशभक्ति पर सवाल न उठाएं। वह भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने वाला कोई काम नहीं करेंगे।

वह इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। खबर में कहा गया था कि 16-17 जनवरी की दरम्यानी रात को सरकार को सूचित किए बिना सेना की दो इकाईयों में असामान्य हलचल हुई थी। इसी दिन सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने अपनी उम्र के मामले में उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

सवाल करने वाले ने रक्षा मंत्री से कहा कि इस खबर से लोग सैनिक विद्रोह की आशंका से घबरा गए हैं और उन्हें डर है कि सरकार को ऐसा होने का अंदेशा है या नहीं और अगर है तो सरकार ने इस संबंध में क्या किया है। क्या वह सैनिक विद्रोह की आशंका को खारिज करेगी।

एंटोनी ने कहा कि सशस्त्र सेना के कर्मी सच्चे देशभक्त हैं और देश की सीमाओं पर जान देने वालों की देशभक्ति पर संदेह न करें।

उन्होंने कहा कि मुझे भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल पर गर्व है। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर वह सशस्त्र बलों की गरिमा कम न करे। (भाषा)

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

48 वोट से जीत मामले में बढ़ा विवाद, EVM पर सियासी संग्राम, क्या बोले CM एकनाथ शिंदे

संसद के भीतर मूर्तियों के स्थानांतरण को लेकर भड़की कांग्रेस, बताया एकतरफा फैसला

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

रूस के साथ भारत ने निभाई दोस्ती, शांति शिखर सम्मेलन में यूक्रेन संबंधी बयान से खुद को किया अलग

कश्मीर में आतंक पर कड़े एक्शन की तैयारी, अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग बताया क्या है प्लान