चंद्रयान की कक्षा बढ़ी

Webdunia
बुधवार, 20 मई 2009 (21:01 IST)
अभियान के प्रमुख लक्ष्यों के सफलता से पूरा होने के बाद चंद्रयान-प्रथम अंतरिक्ष यान की कक्षा को बढ़ाकर अब 200 किलोमीटर कर दिया गया है, ताकि चंद्रमा का और गहन अध्ययन किया जा सके। सन् 2008 से यह चाँद की सतह से 100 किलोमीटर की ऊँचाई पर था।

कक्षा में बढ़ोतरी का काम मंगलवार को भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजे से दस बजे के बीच किया गया। इसरो के मुताबिक इस ऊँचाई पर अंतरिक्ष यान अब चंद्रमा के गुरुत्व क्षेत्र में बदलाव और कक्षा के व्यतिक्रम पर अधिक अध्ययन कर सकेगा। साथ ही चाँद की सतह के व्यापक स्तर की तस्वीरें ली जा सकेंगी।

श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र एसएचएआर से पिछले साल 22 अक्टूबर को चंद्रयान-प्रथम को पीएसएलवी सी-11 से छोड़ा गया था और आठ नवम्बर को यह कक्षा में स्थापित हो गया था।

पिछले सात माह में चंद्रयान-प्रथम में मौजूद सभी 11 पेलोड ने सफलता से काम करना शुरू कर दिया और बेहतरीन गुणवत्ता वाले डाटा एकत्रित किए गए।

संगठन के मुताबिक भारत के वैज्ञानिक समुदाय और अन्य भागीदार अंतरराष्ट्रीय एजेंसियाँ डाटा का विश्लेषण कर रही हैं और कई रोचक परिणाम हासिल हो भी चुके हैं।
Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को मारी टक्कर, 15 की मौत, 60 घायल

लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार पर बोले विवेक तनखा, पार्टी को नई लीडरशिप की जरूरत

हर सेकंड तहस-नहस हो रही पृथ्वी, इसे बर्बाद करना बन्द कीजिए : यूएन प्रमुख

कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा पॉक्सो मामले में CID के समक्ष हुए पेश

तीसरी बार PM बनने के बाद कल वाराणसी में मोदी, किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित