दक्षिण भारत में कम होगी बरसात

Webdunia
शुक्रवार, 26 अप्रैल 2013 (15:13 IST)
FILE
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री केवी थॉमस ने कहा है कि इस वर्ष दक्षिण भारत में मानसून की बरसात सामान्य कम होने की आशंका है।

थामस ने आज यहां कहा कि वर्ष 2013 में देश में मानसून की बरसात सामान्य होने का अनुमान है। हालांकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्से में परेशानी होने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर देश में मानसून की बरसात 'संतोषजनक' रहेगी। इससे मानसून के वैश्विक विशेषज्ञों ने भी देश में बरसात सामान्य होने का अनुमान जताया है। इस वर्ष दक्षिण और पश्चिम भारत के कुछ हिस्से पिछले चार दशक में सबसे भीषण सूखा झेल रहे हैं।

इनमें महाराष्ट्र का विदर्भ संभाग, गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्से और कर्नाटक में सूखे का असर देखा जा रहा है। हालांकि उत्तर भारत में मानसून की बरसात सामान्य रहने की संभावना से बंपर पैदावार की अटकलें लगाई जा रही हैं।

देश में 55 प्रतिशत कृषि भूमि वर्षा पर आधारित है। मानसून के बेहतर रहने से अनाज और चीनी के उत्पादन पर गंभीर असर पड़ता है। (वार्ता)
Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण