देशभर में होली पर रंगों की बरसात...रंग बरसे...

Webdunia
बुधवार, 27 मार्च 2013 (22:33 IST)
PTI
नई दिल्ली। मंगलवार की रात होलिका दहन के बाद बुधवार की सुबह से देशभर में रंगों का त्योहार बड़े उत्साह और हर्ष के साथ मनाया गय ा। जैस े- जैसे सूरज आसमान पर चढ ़ता गया, वैस े- वैसे लोगों में रंगों की होली खेलने का खुमार भी बढ़ता गय ा। फिल्म 'सिल‍‍सिला' में अमिताभ बच्चन द्वारा गाया गीत भले ही बरसों पुराना हो गया हो लेकिन होली के पर्व पर देशभर में 'रंग बरसे...भीगे चुन‍र वाली रंग बरसे...' का गीत बजना रिवाज हो गया है और इस पर नाच-गाकर अपनी खुशी व्यक्त करना एक दस्तूर हो गया है।

शराब पीकर निकलना महंगा पड़ सकता है : होली के मौके पर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि रंग में भंग न पड़ जाए। जो लोग होली के मौके पर शराब पीकर सड़कों पर निकले थे, उनके लिए होली मुसीबत बन गई क्योंकि दिल्ली पुलिस ने 200 चैक पोस्ट बनाए थ े, जहां हर व्यक्ति की जांच की जा रही थी।

अयोध्या में फूलों की होली : अयोध्यावासी जग ह- जगह फूलों की होली खेलते हुए नजर आए। यहां पर रंग के बजाय ज्यादातर लोग फूलों से होली खेल रहे थे। उन्होंने एक-दूसरे पर रंग के बजाय फूलों की बरसात कर उत्साह के साथ होली मनाई।

मुंबई में ड्राय होली : पूरे महाराष्ट्र में जल संकट बना हुआ है, लिहाजा मुंबई के कुछ लोगों ने ड्राय होली मनाने का फैसला लिया और वे सुबह 8 बजे से ही जूहू बीच पर पहुंच गए। यहां पर कई पर्यटक भी आए हुए थे। स्पेन से आए पर्यटक परिवार को भी भारतीयों ने रंग से सराबोर कर दिया। स्पेनी परिवार ने कहा कि यहां कलरफुल होली बहुत फनी लगी और वे बहुत खुश हैं।

राजनाथ सिंह के बंगले पर होली मिलन समारोह : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह के बंगले पर होली मिलन समारोह पूरे जोश के साथ मनाया गया। कई विधायक और पार्षद ढो ल- ढमाकों के साथ यहां पर राजनाथ को होली की शुभकामनाएं देने के लिए आए थे।

एलओसी पर होली का रंग : एलओसी पर पुंछ में भी होली का त्योहार अपने शबाब पर रहा। यहां पर सेना के जवान और आम जनता झूमत े- नाचते हुए होली की मस्ती में मस्त नजर आई। ढोल की थाप पर जवानों का डांस करना स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

हरियाणा के जिंद में हंटरमार होली : जैसे बरसाना में लठमार होली प्रसिद्ध है, उसी तर्ज पर हरियाणा के जिंद शहर में हंटरमार होली की परंपरा है। यहां पर महिलाएं पुरुषों को हंटर मारती है और पुरुष इस हंटर से बचने के लिए लठ का सहारा लेते हैं। सब कुछ इतनी मस्ती में चलता है कि किसी को इस हंटरमार होली का बुरा नहीं लगता। वैसे भी होली के मौके पर कहा जाता है 'बुरा न मानों होली है...'।

कश्मीर में सफेद रंग की होली : यूं तो होली का त्योहार रंगों के जरिये मनाया जाता है लेकिन कश्मीर में आए हुए सैलानी बर्फ के गोले बनाकर एक-दूसरे पर फेंककर होली मनाकर खुश थे। (वेबदुनिया न्यूज)

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!