परमाणु कार्यक्रम बेहद अहम-मनमोहन

Webdunia
शुक्रवार, 7 जनवरी 2011 (16:41 IST)
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने स्वदेशी परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को तकनीकी और ऊर्जा आत्मनिर्भरता तथा सुरक्षा की तरफ बढ़ाया गया बेहद महत्वपूर्ण कदम बताते हुए आज कहा कि इसके दम पर भारत अंतरराष्ट्रीय सहयोग के मौके का पूरा इस्तेमाल कर सकता है।

डॉ. सिंह ने महाराष्ट्र के तारापुर में स्थित परमाणु प्रतिष्ठान में रिएक्टर ईंधन प्रसंस्करण संयंत्र के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि भारत ने अपने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के दम पर तकनीकी और ऊर्जा आत्म निर्भरता की तरफ कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक पंडित जवाहर लाल नेहरू तथा परमाणु वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की दूरदर्शिता को दी गई श्रद्धांजलि भी है।

उन्होंने कहा 'अपने स्वदेशी परमाणु कार्यक्रम की उन्नत स्थिति और अपने वैज्ञानिकों तथा इंजीनियरों की काबिलियत के आधार पर अब हम परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए रास्ता खुलने से मिले मौके का भरपूर लाभ उठा सकते हैं।'

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय विकास की दिशा में परमाणु ऊर्जा के योगदान की पूरी संभावना का अंदाजा आने वाले वर्षों में ही हो पाएगा। इस वजह से उन्होंने क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण और युवाओं तथा नई प्रतिभाओं के संवर्द्धन पर अधिक तवज्जो देने का अनुरोध भी किया। (वार्ता)
Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?