पासवान ने की सोनिया से मुलाकात

Webdunia
बुधवार, 29 जनवरी 2014 (17:57 IST)
FILE
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि वे गठबंधन को अंतिम रूप देने में प्रमुख भूमिका निभाएं क्योंकि गठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर ‘स्पष्टता’ की जरूरत है।

लोजपा सूत्रों ने बताया कि पासवान ने इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष से कहा कि उनकी पार्टी सीटों के बंटवारे पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद से बात नहीं करेगी जो लोजपा और राजद के बीच खटपट के संकेतों को जाहिर करता है।

पासवान ने सोनिया गांधी को आगाह किया कि राजद के साथ गठबंधन से पार्टी को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नुकसान हो सकता है। पासवान के साथ उनके पुत्र और लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान भी थे।

उन्होंने सोनिया गांधी से यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोजपा को सीटों का उसका उचित हिस्सा मिले। पार्टी सूत्रों ने कहा कि लोजपा दस से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी।

पासवान ने सोनिया से अनुरोध किया कि वह इस मामले में प्रमुख भूमिका निभाएं। उनका यह भी कहना था कि बिहार में गठबंधन के बारे में स्पष्टता लाने की जरूरत है। पासवान के पुत्र चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस के साथ लोजपा का गठबंधन पक्का है और अब यह कांग्रेस को तय करना है कि दूसरा कौन दल गठबंधन में शामिल होगा।

पार्टी ने उन दस सीटों की सूची पर कांग्रेस के बिहार मामलों के प्रभारी महासचिव सीपी जोशी को सौंप दी है जिन सीटों पर वह लड़ना चाहती है। पिछले चुनाव में लोजपा राजद के साथ मिलकर 12 सीटों पर लड़ी थी और उसे एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी। खुद पासवान अपने परंपरागत सीट हाजीपुर से चुनाव हार गए थे। (भाषा)

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस