पोत खरीदी में हुई अनियमितता का खुलासा

Webdunia
शुक्रवार, 14 मार्च 2008 (21:03 IST)
हाल में गैस लीक दुर्घटना का शिकार हुए भारतीय नौसेना के जंगी पोत आईएनएस जलश्व की खरीद प्रक्रिया में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने अनियमितताओं का शुक्रवार को खुलासा कर दिया, जिसे अमेरिका से दो सौ करोड़ रुप ए की लागत से लिया गया है।

संसद में आज पेश की गई रिपोर्ट में कैग ने रहस्योदघाटन किया कि भारतीय नौसेना ने अमेरिका से यह पुराना और खराब हालत वाला पोत बिना इसे देखे ही खरीद लिया।

रिपोर्ट के अनुसार 'भौतिक निरीक्षण' नहीं करने का ही नतीजा था कि उसकी मरम्मत की जरुरतों में भी भारी बदलाव करना पड़ा और यह लागत डेढ़ करोड़ डॉलर यानी साठ करोड़ रुपए बढ़ गई। इतना ही नहीं, इस बढ़ी हुई लागत के लिए नौसेना ने इसकी खरीद की मंजूरी लेते समय सक्षम अमले को पूरी लागत का ब्यौरा भी नहीं दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय नौसेना ने विदेशी नौसेना की बातों पर कुछ ज्यादा ही भरोसा कर लिया और 36 वर्ष पुराना पोत खरीद लिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस पोत को खरीदने का नौसेना को फैसला उचित नहीं लगता। कैग ने कहा है कि नौसेना ऐसा कोई ठोस कारण नहीं बता पाई, जिससे उसका यह दावा माना जा सके कि यह जंगी पोत दस से पंद्रह साल चलेगा।

उल्लेखनीय है कि जल से जमीन पर युद्ध छेड़ने वाले लैंडिंग पोत यूएसएस ट्रैंटन को भारतीय नौसेना में पिछले साल 22 जून को आईएनएस जलश्व नाम से शामिल कर लिया गया। कुछ समय पहले ही इस पोत में जहरीली गैस रिसने के हादसे में छह नौसैनिक मारे गए थे।

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा