भारत-चीन में अंतरिक्ष होड़ नहीं-नायर

चंद्रयान-एक को लेकर उत्साहित हैं इसरो प्रमुख

Webdunia
रविवार, 12 अक्टूबर 2008 (16:31 IST)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष जी. माधवन नायर इस धारणा से इत्तेफाक नहीं रखते कि भ ारत का अ ब तक का सर्वाधिक महत्वाकांक्षी अभियान चंद्रया न- एक चीन के साथ अंतरिक्ष होड़ का परिचायक है। उनके मुताबिक दोनों देशों की जरूरतें अलग-अलग हैं, लिहाजा प्रतिस्पर्धा जैसी कोई चीज नहीं है ।

एक साक्षात्कार में इसरो प्रमुख ने कहा हमारी प्राथमिकताएँ अंतरिक्ष संपदा पर आधारित सामाजिक सेवाएँ सुलभ कराना रही हैं। हम भू-अवलोकन तथा संचार के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इन अभियानों के लिए उपयुक्त प्रक्षेपण यान विकसित किए जा चुके हैं। इस तरह हमने राष्ट्रीय विकास के लिए जरूरी प्रौद्योगिकियाँ और प्रणालियाँ विकसित की हैं।

माधवन ने कहा ऐसे में जबकि हमारे पास कुछ राहत का वक्त है, हम ग्रहीय खोज तथा अगले दशकों में संभव गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम अब मानव को अंतरिक्ष में भेजने जैसे कार्यक्रमों पर गौर कर रहे हैं।

उन्होंने कहा चीन का प्रमुख वर्चस्व आज मानव भेजने वाले अभियानों मेंहै। कुछ क्षेत्रों में हम आगे हैं और कुछ में चीन, लेकिन दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा जैसी कोई चीज नहीं है। हमें इस बात की प्रसन्नता है कि हम कम संसाधनों से राष्ट्रीय जरूरतें पूरी करने में सक्षम हो सके।

उन्होंने कहा एशियाई क्षेत्र में चीन और भारत अंतरिक्ष शक्तियों के रूप में उभर रहे हैं। यह पूछने पर कि अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में चंद्रयान को वे किस रूप में देखते हैं, माधवन ने कहा भारत ने ग्रहीय खोजों में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सहयोग का अच्छा उदाहरण पेश किया है।

गौरतलब है कि चंद्रमा के लिए भारत का पहला मानवरहित अभियान 'चंद्रयान'-एक इस माह 22 तारीख को रवाना होगा। भारत ने सन् 2013 में मंगल पर अभियान भेजने तथा 2015 तक मानव को अंतरिक्ष में भेजने की भी योजना बनाई है। दूसरी ओर चीन ने सन् 2003 में मानव को लेकर एक अंतरिक्ष यान भेजा, जबकि पिछले साल अक्टूबर में चंद्रमा के लिए एक उपग्रह भेजा।

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections : मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने की मांग, Supreme Court ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

बिभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया यह आरोप...

वैवाहिक बलात्कार : नए कानून को लेकर याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब