भ्रष्टाचार लोकतंत्र के लिए खतरा-सुप्रीम कोर्ट

Webdunia
मंगलवार, 31 जनवरी 2012 (21:05 IST)
FILE
उच्चतम न्यायालय ने लोक जीवन में घुलते भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए मंगलवार को कहा कि यह बीमारी देश के लोकतंत्र के लिए 'भयानक' खतरा है।

न्यायाधीश एके गांगुली ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटल घोटाले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा के खिलाफ अभियोजना की अनुमति संबंधी मुद्दे पर फैसला सुनाते हुए कहा कि आज हमारे देश में भ्रष्टाचार न केवल संवैधानिक शासन व्यवस्था की अवधारण के लिए बड़ा खतरा बन गया है बल्कि इससे भारतीय लोकतंत्र की नींव तथा कानून के शासन को भी खतरा है।

उन्होंने कहा कि हमारे सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार का स्तर देश में समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष व लोकतांत्रिक गणराज्य की अवधारणा के बिलकुल विपरीत है। इस पर कोई विवाद नहीं है कि जहां भ्रष्टाचार शुरू होता है सभी अधिकार खत्म हो जाते हैं।

गांगुली ने कहा कि भ्रष्टाचार मानव अधिकारों का अवमूल्यन करता है, विकास को बाधित करता है और न्याय, स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व को खोखला करता है, जो कि हमारे प्रस्तावना दृष्टिकोण के मुख्य मूल्य हैं। इसलिए, अदालत का दायित्व बनता है कि भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों को भाषित किया जाए और इस तरह काम में लाया जाए ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को बल मिले।

उन्होंने कहा कि किसी भ्रष्ट लोक सेवक के खिलाफ शिकायत करने का निजी नागरिक का अधिकार संवैधानिक अधिकार है और सक्षम संस्थाओं को ऐसी शिकायतों पर कदम उठाना ही होगा। (भाषा)

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

Lok Sabha Election : हिमाचल में कंगना और विक्रमादित्य के बीच होगा कड़ा मुकाबला, दोनों ने किया आक्रामक अंदाज में प्रचार

केजरीवाल की PM मोदी को चुनौती, BJP मुख्‍यालय आ रहा हूं गिरफ्तार करके दिखाओ