माओवादियों के खिलाफ अभियान नहीं-चिदम्बरम

Webdunia
शुक्रवार, 6 नवंबर 2009 (14:42 IST)
केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने शुक्रवार को कहा कि केन्द्र सरकार ने माओवादियों के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया है। वह केवल राज्य सरकारों की उनके आतंकवाद विरोधी अभियानों में सहायता कर रही है।

FILE
चिदम्बरम ने कहा-कोई अभियान नहीं है। अभियान आपका ईजाद किया हुआ है। नक्सलियों के खिलाफ सभी अभियान राज्य सरकारें चला रही हैं।

उन्होंने यहाँ कहा जहाँ कहीं भी जरूरत है, केन्द्र सरकार अर्द्धसैनिक बलों, खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान और तकनीकी मदद के जरिए सहायता मुहैया करा रही है।

कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस जिम्मेदार है। ऑपरेशन ग्रीनहंट पूरी तरह से मीडिया का ईजाद किया हुआ है।

माओवादी नेता किशनजी के बयान के बारे में पूछे जाने पर चिदम्बरम ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं देखा है। किशनजी ने कहा था कि युद्धविराम की शर्त पर नक्सली वार्ता के इच्छुक हैं।

किसी ताजा हमले के बारे में खुफिया जानकारी होने के बारे में सवाल किए जाने पर गृह मंत्री ने कहा-सुरक्षा बल चौकस हैं और किसी भी हमले को नाकाम करने में पूरी तरह सक्षम हैं। परेशान होने की कोई वजह नहीं है।

माओवादियों और लिट्टे के बीच किसी प्रकार के संबंधों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के तथाकथित संबंध केवल मीडिया में ही सामने आते हैं।

गृह मंत्री ने कहा मैंने कोई लिखित बयान या दस्तावेज नहीं देखा है। मैं मीडिया द्वारा प्रसारित चीजों पर टिप्पणी नहीं कर सकता।

एक सवाल के जवाब में चिदम्बरम ने कहा-भारतीय मुजाहिदीन एक आभासी संगठन है, जिसके आतंकवादी तत्व इस नाम के नीचे अपनी गतिविधियाँ चला रहे हैं।

प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह की चंडीगढ़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चलते एक मरीज की मौत के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने उम्मीद जताई कि विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियाँ आम लोगों की आपात जरूरतों के संबंध में अधिक संवेदनशील होंगी। (भाषा)

Show comments

OpenAI का दावा, इजराइली कंपनी ने किया भारतीय लोकसभा चुनावों को प्रभावित

UP के मिर्जापुर और सोनभद्र में गर्मी का कहर, 15 चुनावकर्मियों की मौत

अर्थव्यवस्था को लेकर खुशखबरी, 8.2 फीसदी की दर से बढ़ी GDP

प्रज्वल का होगा पोटेंसी टेस्ट! सेक्स स्कैंडल का आरोपी JDS सांसद 6 जून तक पुलिस हिरासत में

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के भाई की गुंडागर्दी, महिलाओं और बच्चियों को किया लहूलुहान

iPhone 15, Samsung Galaxy S24 Ultra के उड़ जाएंगे होश Oppo F27 Series की धमाकेदार इंट्री

सूडान: मदद नहीं मिली तो बढ़ेगा अकाल का जोखिम

1 जून से ये हैं Traffic के नए Rules, जानिए लाइसेंस के लिए RTO जाना पड़ेगा या नहीं?

मतगणना के दिन कार्यकर्ता सतर्क रहें, गठबंधन की बैठक में खरगे ने कहा

पंजाब के अजनाला में आप कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, 4 घायल